12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HEALTHY RECIPE : क्या आपने कभी केले की बर्फी बनाई है?

आज हम केले की बर्फी बनाने की HEALTHY RECIPE जानेंगे। साथ यह भी जानेंगे कि इसके क्या फायदे हैं।केला फाइबर से भरपूर होता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
HEALTHY RECIPE

अध्ययनों में पाया गया है कि ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी केला खाना अच्छा होता है। इसको खाने से मूड भी अच्छा होता है।
सामग्री : 4-5 पके हुए बड़े केले, 2 टेबल स्पून घी, डेढ़ कप दूध, 1 कप कद्दूकस किया नारियल, 1 कप चीनी, 1/4 टेबल स्पून इलायची पाउडर, 1/2 कप अखरोट, 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम।
ऐसे बनाएं : सबसे पहले केले को छीलकर मैश कर लें। अब एक गहरे पैन में मैश किए केले में दूध मिलाएं और इसे मध्यम आंच पर पकाएं। जब दूध सूख जाए तो गैस बंद कर दें। अब एक दूसरे पैन में घी गर्म कर केले और दूध का मिश्रण डालें। इसे लगातार चलाते हुए भूनें। मिश्रण ब्राउन हो जाए तो उसमें चीनी, अखरोट की गिरी, नारियल और इलायची पाउडर डालें और सूखने तक चलाते रहें। एक प्लेट में घी लगाकर मिश्रण फैलाएं और बर्फी का आकार दें।
नोट : यह HEALTHY RECIPE हमें रतन देवी गुप्ता ने भेजी है।