
सामग्री : डेढ़ सौ ग्राम काजू, 75 ग्राम चीनी, 100 ग्राम बादाम, 50 ग्राम चीनी, आधा कप दूध, एक चुटकी केसर, एक चम्मच घी, 50 ग्राम पिस्ता, एक बड़ा चम्मच, एक चांदी का वर्क।
विधि : पहले काजू को मिक्सी में पाउडर कर छान लें। नॉन स्टिक कड़ाई में चीनी में डबल पानी डालकर उबालें। उबाल आने पर काजू का पाउडर डालें। चार-पांच मिनट तक धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक चलाते रहें। इसे एक ट्रे या थाली में रखे और बेलन की सहायता से एक मोटी लेयर बेल लें। इसके बाद बादाम को एक घंटे के लिए गर्म पानी में भिगोकर छिलका उतार लें। आधा कप दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। नॉनस्टिक कड़ाई में एक चम्मच घी गर्म करें व तैयार पेस्ट को 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर चलाएं। इसमें चीनी मिलाएं तो यह फिर से पतला हो जाएगा। इसके गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसे काजू वाली लेयर के ऊपर पलट कर चमचे की सहायता से या हथेली से एकसार कर लें। इसके बाद पिस्ते को एक मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। ठंडा होने पर मिक्सी में महीन पाउडर बना लें। नॉन स्टिक पेन में चीनी, पानी डालकर उबालें और पिस्ता पाउडर मिलाएं। इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। अब तैयार मिक्सचर को बादाम वाले मिक्सर के ऊपर पलट दें। अब इस पर वर्क लगाएं । अब इसके गोल आकार में काटें। तैयार है शाही ड्राई फ्रूट बर्फी, इसे सर्व कर सकते हैं।
(यह रेसिपी हमें प्रीतम मेहता कोठारी ने भेजी है।)
Published on:
08 Jan 2020 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
