12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HEALTHY RECIPE : सर्दियों में सूजी-मूंगफली पाक है सेहतमंद

सर्दियों के सीजन में मूंगफली के बिना स्वाद अधूरा होता है। इसको साबुत के अलावा कई तरह से भी खा सकते हैं। आज जानते हैं सूजी-मूंगफली पाक बनाने की रेसिपी।

less than 1 minute read
Google source verification
HEALTHY RECIPE

मूंगफली प्रोटीन, हैल्दी फैट के साथ कई गुड न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। यह सर्दियों के सीजन में बेहद पौष्टिक व स्वादिष्ट रेसिपी है। इससे शरीर सेहतमंद बनता है।
सामग्री - 1 कटोरी सूजी, 1 कटोरी पिसी हुई मूंगफली, आधी कटोरी चीनी, एक कप दूध, सूखे मेवे बारीक कटे हुए, एक चॉकलेट, एक बड़ा चम्मच घी।
बनाने की विधि : सबसे पहले घी मे सूजी और मूंगफली हल्का सा भून लें। एक कड़ाई मं दूध उबालें और थोड़ा गाढ़ा होने पर उसमें चीनी डाले और हिलाएं फिर उसमे सूजी मूंगफली मिलाकर सूखे मेवे मिलाएं। इसे गाढ़ा होने तक चलाएं। एक थाली में थोड़ा घी लगाकर पेस्ट उस पर फैलाएं। चॉकलेट और नारियल गिरि से सजाकर जमने के लिए रख दें। सूजी मूंगफली पाक को मनचाहे आकार मे काटकर सर्व करें। ये प्रोटीन, विटामिन से भरपूर है। इससे हड्डियां और हृदय मजबूत होता है। खून की कमी को दूर करता है।
नोट : यह रेसिपी हमें नेहा अग्रवाल ने भेजी है।