
Hibiscus tea prevents aging and reduces belly fat
Hibiscus tea prevents aging and reduces belly fat : क्या आपने कभी सोचा है कि खूबसूरत गुलाब जैसी दिखने वाली हिबिस्कस की फूल केवल बगीचों की शोभा बढ़ाने के लिए ही है? ऐसा नहीं है! हिबिस्कस सबडरिफा, जो एक उष्णकटिबंधीय झाड़ी है स्वास्थ्य लाभों का खजाना भी है।
Hibiscus tea reduces belly fat : इसकी पत्तियां, फूल, बीज और तने प्राचीन काल से औषधियों और भोजन में उपयोग किए जाते रहे हैं। खास बात यह है कि इसकी चाय का स्वाद मीठा और खट्टा होता है, जो इसे खास बनाता है। आइए जानते हैं कि हिबिस्कस चाय (Hibiscus tea) कैसे आपके स्वस्थ जीवनशैली में मदद कर सकती है।
हिबिस्कस चाय (Hibiscus tea) का सेवन आपके दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च गेट के एक अध्ययन के अनुसार, हिबिस्कस चाय और सप्लीमेंट्स ने उच्च रक्तचाप वाले और सामान्य रक्तचाप वाले दोनों प्रकार के लोगों में रक्तचाप को कम करने में मदद की। यह प्रभाव इतना प्रभावी था कि इसे उच्च रक्तचाप की दवाओं के बराबर माना गया। नियमित रूप से हिबिस्कस चाय पीने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है और आपका दिल स्वस्थ रहता है।
आज के समय में उच्च कोलेस्ट्रॉल एक बड़ी समस्या बन गई है। खासकर युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रही है। हिबिस्कस चाय (Hibiscus tea) में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर में एलडीएल (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन)को कम करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल का वह प्रकार है, जो हृदय संबंधी समस्याओं का मुख्य कारण बनता है।
यदि आप लंबे समय तक जवान और स्वस्थ दिखना चाहते हैं, तो हिबिस्कस चाय (Hibiscus tea) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स न केवल कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करते हैं। हिबिस्कस चाय का एंटीऑक्सीडेंट स्तर ग्रीन टी से भी ज्यादा पाया गया है।
हिबिस्कस चाय (Hibiscus tea) में पॉलीफेनॉल्स और ऑर्गेनिक एसिड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इंसुलिन वह हार्मोन है जो शरीर में ग्लूकोज को ऊर्जा के रूप में परिवर्तित करता है। अध्ययन बताते हैं कि हिबिस्कस चाय के सेवन से रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है। यह मधुमेह और प्रीडायबिटीज वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
यदि आप belly fat घटाने की सोच रहे हैं, तो हिबिस्कस चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 12 हफ्तों के बाद हिबिस्कस का सेवन करने वाले लोगों का वजन, बॉडी फैट और बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) में कमी देखी गई। हालांकि, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है।
हिबिस्कस चाय बनाना बेहद आसान है।
गर्भवती महिलाओं और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
हिबिस्कस चाय न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है। इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
Published on:
14 Dec 2024 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
