12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देसी शरबत से रखें तन-मन दुरुस्त

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी आपकी शारीरिक उर्जा का प्रभावित कर सकती है

2 min read
Google source verification
summer drinks

देसी शरबत से रखें तन-मन दुरुस्त

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी आपकी शारीरिक उर्जा का प्रभावित कर सकती है। एेसे में पानी की कमी दूर करने के लिए आप बाजार में मिलने वाले पेय की जगह देसी ड्रिंक्स लें। इन्हें घर पर बनाना भी आसान है और यह गर्मी के मौसम में हुए पोषक तत्त्वों की कमी की भरपाई भी करती है।आइए जानते हैं घर में बनाएं जाने वाले देसी ड्रिंक्स के बारे में :-

छाछ
गर्मी के दिनों में रोजाना छाछ लेना काफी फायदेमंद है। यह कई पोषक तत्त्वों की कमी पूरी करने के साथ शरीर को ठंडा रखकर लू से बचाती है। छाछ में नमक के साथ भुना हुआ पिसा जीरा मिलाकर पीएं।

फायदे
- नियमित छाछ लेनेे से पेट संबधी बीमारियां खत्म हो जाती हैं।

- छाछ में मिश्री, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर रोजाना पीने से एसिडिटी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

- पीलिया होने पर रोज एक कप छाछ में 10 ग्राम हल्दी मिलाकर पीएं।

पुदीने का शर्बत
यह डिहाइड्रेशन और लू से बचाने के साथ पेट भी दुरुस्त रखता है। ब्लेंडर में पुदीने की पत्तियां, काली मिर्च, काला नमक, जीरा पाउडर व शक्कर या शहद मिलाकर पीस लें। पेस्ट की कम मात्रा ठंडे पानी में मिलाकर लें।

फायदे
- घबराहट या जी-मिचलाने जैसी दिक्कत होने पर ये पेय काफी फायदा पहुंचाता है।
- मुंह से बदबू आने की समस्या में भी राहत मिलती है।
- पुदीने में फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। ये एंटीबायोटिक की तरह भी काम करता है।

राहतभरा बेल शर्बत
गर्मी में बेल लेना अमृत के समान है। यह कब्ज दूर करने के साथ पेट को दुरुस्त रखता है। बेल का रस बनाने के लिए इसके फल का गूदा निकालकर अच्छी तरह मैश कर लें। फिर इसमें चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड करें और बर्फ डालकर सर्व करें।

फायदे
- आयुर्वेद में इसे कब्ज और डायरिया के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।
- एसिडिटी की समस्या है तो बेल के रस मेंं थोड़ा शहद मिलाकर पीएं, राहत मिलेगी।
- यह खून भी साफ करता है। इसके लिए बेल के रस में थोड़ा पानी और शहद मिलाकर पीएं।
- यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर हृदय रोगों से बचाता है।
- इसके अलावा गर्मी में अक्सर मुंह में होने वाले छाले की समस्या से भी राहत देता है।