scriptआंतों की गंदगी को साफ करने के घरेलू उपाय, देखें तस्वीरें | Patrika News
डाइट फिटनेस

आंतों की गंदगी को साफ करने के घरेलू उपाय, देखें तस्वीरें

how to naturally cleanse your intestines: आंतों की सफाई सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। यदि आंतें साफ रहती हैं, तो पेट संबंधी कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। एक्सपट्र्स के मुताबिक कुछ ऐसे नेचुलर तरीके हैं, जिससे बड़ी आंत की सफाई आसानी से की जा सकती है।
 

Dec 12, 2023 / 10:07 am

Jaya Sharma

आप फलों का सिरका, आचार या फिर दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं
1/6

दही, आचार सिरका: आप फलों का सिरका, आचार या फिर दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये प्रोबायोटिक्स आंतों को साफ करते हैं। जामुन और सेब का सिरका बेहद फायदेमंद हो सकता है।

खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाएंगे, तो भी आपको फायदा होगा
2/6

फाइबर युक्त भोजन: खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाएंगे, तो भी आपको फायदा होगा। ऐसे फलों व सब्जियों का सेवन करें, जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा है। फाइबर आंतों की सफाई करता है, कुछ बीज भी मददगार साबित हो जाते हैं।

आयुर्वेद में एलोवेरा को बेहद गुणकारी माना गया है
3/6

एलोवेरा जूस: एलोवेरा जूस भी आंतों की सफाई में लाभकारी है। आयुर्वेद में एलोवेरा को बेहद गुणकारी माना गया है। एलोवेरा पाचन सुधारने के साथ—साथ त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी गुणकारी माना गया है।

नींबू आंतों की सफाई करने का सबसे ज्यादा प्रभावी तरीका है
4/6

नींबू: नींबू आंतों की सफाई करने का सबसे ज्यादा प्रभावी तरीका है। रोजाना नींबू के सेवन से आंतों को साफ करने में मदद मिलती है। गर्म पानी में नींबू का इस्तेमाल करेंगे, तो जरूर फायदा मिलेगा।

आप दो चम्मच नमक के पानी से भी अपनी आंतों को साफ कर सकते है
5/6

नमक का पानी: आप दो चम्मच नमक के पानी से भी अपनी आंतों को साफ कर सकते है। ध्यान रहें कि नमक सैंधा होना चाहिए, ताकि नुकसान न होंगे। सप्ताहभर दिन में दो बार ऐसे करेंगे तो जरूरी फायदा होगा।

आंतों की सफाई के लिए रोजाना 6-8 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए
6/6

गुनगुना पानी: आंतों की सफाई के लिए रोजाना 6-8 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा पानी से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। पपीता, खरबूज, खीरा और टमाटर के रोजाना सेवन से भी हम आंतों को साफ कर सकते हैं।

Hindi News / Photo Gallery / Health / Diet Fitness / आंतों की गंदगी को साफ करने के घरेलू उपाय, देखें तस्वीरें

अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.