
मछली खाना कई लोगों का शौक होता है। कुछ लोग इसे फ्राई कर स्नेक्स की तरह खाते हैं तो कुछ लोग इसकी करी बनाकर चावल के साथ खाते हैं। मछली हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें विटामिन, प्रोटीन, वसा और ओमेगा 3 की मात्रा अधिक होती हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि मछली से बनी कोई भी चीज बहुत स्वादिष्ट होती है। लेकिन मछली के अंदर कांटे होने की वजह से बहुत से लोग इसे खाने से परहेज करते हैं।
मछली खाते समय सबसे बड़ी समस्या इसके छोटे और बारीक कांटे होते हैं। क्योंकि खाते वक्त पता ही नहीं चलता कि कब कांटा मुंह में जाकर गले में फंस गया है। अगर कोई बच्चा या फिर कोई व्यक्ति पहली बार मछली खाता है तो ज्यादा सावधान होने की जरूरत पड़ती है।
वैसे तो जब मछली का कांटा गले में फंसता है तो कुछ देर बाद अपने आप निकल भी जाता है, लेकिन कभी कभी ये वाकई में गले की हड्डी बन जाता है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें आप मछली का कांटा गले में फंसने पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
चावल का गोला
अगर आपके गले में मछली का कांटा फंस जाए और आपके घर में चावल भात बना हुआ है तो इससे अच्छा उपाय और कोई नहीं हो सकता है। आप तुरंत भात का एक गोला बना लें और इसे मुंह में रखकर बिना चबाएं निगल लें। आप पाएंगे तो आपको तुरंत समस्या से छुटकारा मिल गया है। अगर 1 बार में यह नुस्खा काम न करें तो 2 से 3 बार ऐसा करें।
केले से होगा फायदा
मछली का कांटा गले में फंसने पर केला खाने से भी राहत मिलती है। जब आपके गले में कांटा फंस जाए तो केले के टुकड़े को बिना चबाएं ऐसे ही निगल लें। आप खुद देखेंगे कि आपको आराम मिल गया है। इसके अलावा अगर ऊपर बताए गए तरीके से कांटा निकल न रहा हो तो छोड़ दें। 2-3 घंटे में अपने आप ही निकल जाएगा।
ऐसे में डॉक्टर से करें संपर्क
अगर इनमें से कोई भी उपाय आपके काम नहीं आ रहा है तो आपको बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आप देरी करते हैं तो हो सकता है समस्या बढ़ जाए। वैसे हमने जो उपाय आज आपको बताएं हैं वो आपके काम जरूर आएंगे।
Published on:
27 Apr 2018 12:38 am

बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
