scriptजान लें दूषित भोजन से होने वाली बीमारियों के लिए घरेलू नुस्खे | Know home remedies for contaminated food disorders | Patrika News

जान लें दूषित भोजन से होने वाली बीमारियों के लिए घरेलू नुस्खे

locationजयपुरPublished: Mar 18, 2019 12:55:13 pm

आइए जानते हैं रसोई के ऐसे मसालों व अन्य चीजों के बारे में जो दूषित भोजन के सेवन से होने वाली बीमारियों में लाभकारी हो सकते हैं।

know-home-remedies-for-contaminated-food-disorders

आइए जानते हैं रसोई के ऐसे मसालों व अन्य चीजों के बारे में जो दूषित भोजन के सेवन से होने वाली बीमारियों में लाभकारी हो सकते हैं।

दूषित जल व खराब खानपान की वजह से कई तरह के रोग जन्म लेते हैं। आइए जानते हैं रसोई के ऐसे मसालों व अन्य चीजों के बारे में जो दूषित भोजन के सेवन से होने वाली बीमारियों में लाभकारी हो सकते हैं।

दस्त : एक गिलास गर्म पानी को ठंडा कर उसमें एक चम्मच चीनी, एक नींबू का रस व एक चुटकी नमक डालकर घोल बनाएं। दिन में 5-6 बार पीने से दस्त से राहत मिलेगी। 100 ग्राम दही में आधा चम्मच ईसबगोल की भूसी व दो चुटकी हल्दी मिलाकर एक खुराक बनाएंं। इसे 3-4 बार लेने से दस्त बंद हो जाएंगे।

हैजा : एक गिलास नींबू पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है।
आधा कप प्याज के रस में एक चम्मच पुदीने का रस मिलाकर 2-2 चम्मच 5-7 बार पीने से हैजा में लाभ होता है।

उल्टी : छाछ में भुनी हींग और थोड़ा नमक मिलाकर पीने से उल्टी में आराम मिलता है। नारियल का पानी पीने से भी उल्टी नहीं आती।
जोड़ों में दर्द : 250 मिलिलीटर दूध में लहसुन की 5-6 कलियां डालकर उबालें। हल्का गर्म छानकर पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो