12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए सुबह के समय कैसा लेना चाहिए नाश्ता

एकाग्रचित होकर दिन भर अच्छा काम करना चाहते हैं तो किसी भी हाल में ब्रेकफास्ट करना न भूलें। अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करते तो इसका बहुत गलत असर सेहत पर पड़ता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Feb 17, 2020

जानिए सुबह के समय कैसा लेना चाहिए नाश्ता

Know how to have breakfast in the morning

सुबह के समय नाश्ते में एेसा आहार शामिल होना चाहिए जो शरीर को दिनभर के लिए ऊर्जा प्रदान करे। सुबह के समय केवल उन्हीं चीजों को खाएं जो शरीर की सफाई में मदद करें। इसके लिए फल से बेहतर कुछ नहीं क्योंकि इनमें 80 से 90 फीसदी तक पानी होता है। ब्रेकफास्ट मस्तिष्क और हृदय दोनों को फिट रखने में अहम भूमिका निभाता है। एकाग्रचित होकर दिन भर अच्छा काम करना चाहते हैं तो किसी भी हाल में ब्रेकफास्ट करना न भूलें। अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करते तो इसका बहुत गलत असर सेहत पर पड़ता है।

सुबह फ्रेश होने के बाद गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीएं और लगभग 8 बजे तक ब्रेकफास्ट कर लें। नाश्ते में पसंद के अनुसार लेकिन पौष्टिक चीजें जरूर लें। सुबह अगर आप कुछ न बना पाएं तो भी एक गिलास दूध और ताजा फल जरूर लें। सुबह जल्दी उठकर भी हम कोशिकाओं को आराम दे सकते हैं। सूर्योदय से पहले या इस समय उठना हमें ऊर्जावान बनाता है।