नई दिल्ली। हल्दी, भारतीय रसोई में एक आम मसाला है। हल्दी में सक्रिय घटक करक्यूमिन कहलाता है जो इस मसाले को एक देसी सुपरफूड बनाता है। हल्दी में करक्यूमिन एक बेहतर एंटीऑक्सिडेंट और शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी है, जो रोग पैदा करने वाले मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है। यह जोड़ों के दर्द और आंतरिक चोटों के उपचार के लिए भी उत्कृष्ट माना जाता है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि किसी भी चीज़ की अधिकता खराब होती है और आपके स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है। हल्दी के कुछ साइड इफेक्ट्स ( Side effects of Turmeric ) हैं जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। आमतौर पर एक दिन में लगभग एक चम्मच खाने की सलाह दी जाती है जिसे सुरक्षित माना जाता है। अधिक मात्रा में कुछ भी कुछ प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकता है। चलिए हल्दी साइड इफैक्ट के बारे में जानते हैं...