5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें सीताफल (शरीफा) खाने के फायदे, दांत, मसूड़े रहेंगे दुरुस्त

सीताफल (शरीफा) सिर्फ फल ही नहीं, दवा भी है। विशेषज्ञों के अनुसार इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jan 25, 2019

learn-the-benefits-of-eating-custard-apple

सीताफल (शरीफा) सिर्फ फल ही नहीं, दवा भी है। विशेषज्ञों के अनुसार इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

सीताफल (शरीफा) सिर्फ फल ही नहीं, दवा भी है। विशेषज्ञों के अनुसार इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

सीताफल एक मीठा फल है। इसमें काफी मात्रा में कैलोरी होती है। यह आसानी से पचने वाला और अल्सर रोग व एसिडिटी में लाभकारी होता है।

इसमें आयरन और विटामिन-सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
सीताफल के बीजों को कच्चा या भूनकर खा सकते हैं। इसे अपने हर दिन के खाने में शामिल किया जा सकता है।
सीताफल के बीज नट्स के साथ बेहतरीन नाश्ता हो सकते हैं। दस ग्राम तक यह बीज हर दिन लेने से प्रोस्टेट की बीमारियों में फायदा मिलता है।

सीताफल में बहुत ज्यादा मात्रा में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी होता है, यह शरीर को रोगों से लडऩे में मदद करता है।
सीताफल खाने से चिड़चिड़ापन दूर होता है और दिमाग ठंडा रहता है।
सीताफल खाने से दांतों और मसूड़ों में होने वाला दर्द कम हो जाता है।

सीताफल में मौजूद विटामिन सी और रिबोफ्लॉविन आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
इसमें संतुलित मात्रा में सोडियम और पोटेशियम होते हैं, जो ब्लड प्रेशर में अचानक होने वाले बदलाव को नियंत्रित करते हैं।
सीताफल घबराहट को दूर करता है। हार्ट बीट को सही रखता है। इसकी एक बड़ी किस्म और होती है, जिसे रामफल भी कहते हैं।
इसे खाने से झुर्रियों की समस्या दूर होती है और त्वचा में निखार आता है।