
मीजान जाफरी ने पहली फिल्म Mlaal के लिए आठ किलो वजन कम किया
सवाल : नियमित वर्कआउट करते हैं?
हां, कॉर्डियो करता हूं। रस्सी कूदता हूं। नियमित आधे घंटे स्विमिंग करता हूं, इस फिल्म के लिए स्लिम-ट्रिम लड़का चाहिए था। इसलिए फिल्म के रोल में फिट होने के लिए आठ किलो बॉडी फैट कम किया है।
सवाल : आपका रूटीन क्या रहता है?
सु बह सात बजे उठता हूं। वर्कआउट से पहले आठ बजे 10 अंडे (सफेद भाग) व कुछ फल खाता हूं। एक घंटे बाद प्रोटीन शेक लेता हूं। एक बजे लंच में स्टीम्ड पालक, ब्राउन राइस, चिकन लेता हूं। शाम को एचआइटी और स्विमिंग करता हूं। रात 9:00 बजे डिनर लेता हूं। 11 बजे सो जाता हूं।
सवाल : एचआइटी क्या है?
एचआइटी यानी हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग। इसमें एक्सरसाइज के जरिए हार्ट रेट को तेजी से ऊपर और नीचे लाना होता है। इससे 15-20 मिनट में एक घंटे दौडऩे से ज्यादा कैलोरी बर्न हो सकती है। इसे अपने से नहीं, फिटनेस एक्सपर्ट की मदद से करें।
सवाल : आप पहले भी वर्कआउट करते थे, कैसे और वजन कम किया?
वजन कम करने के लिए 70% डाइट व 30% एक्सरसाइज काम करती है। अब इसका संतुलन रखता हूं। मीठी चीजें खाना छोड़ दिया। इससे तीन माह में आठ किलो फैट कम कर चुका हूं और अब पहले से ज्यादा फिट हूं।
सवाल : आपके लंबे और घने बालों का क्या राज है?
इसका श्रेय मेरी मां और हैल्दी डाइट को जाता है। खानपान में प्रोटीन व पौष्टिक खाने की वजह से मेरे बाल अच्छे हैं। मैं फास्टफूड खाने से बचता हूं। मां के हाथों का दाल-चावल सबसे ज्यादा पसंद है।
सवाल : युवाओं को क्या मैसेज देंगे?
हिट होने के लिए फिट रहना जरूरी है। एक ही तरह की एक्सरसाइज न करें। समय-समय पर बदलाव करें। वजन घटाने के लिए जल्दबाजी न करें। इसमें एक्सरसाइज से ज्यादा डाइट का रोल होता है। सिर्फ एक्सरसाइज से वजन घटाना ठीक नहीं है।
Published on:
05 Jul 2019 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
