12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits: बाजरा का सेवन कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है

Health Benefits: बाजरा सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है,जो शरीर में शुगर की मात्रा को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी लाभदायक होता है।

3 min read
Google source verification
benefits of millet

Health Benefits: बाजरा का सेवन कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है

नई दिल्ली। Health Benefits: बाजरा जो कि खाने के उपयोग में तो आता ही है इसके साथ ही साथ इसका आयुर्वेदिक औषिधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। एक रिसर्च के अनुसार ये पता चला है कि बाजरे के रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और हृदय रोग जैसी बीमारी दूर रहती है। इसलिए अपने डेली के डाइट में बाजरा को जरूर शामिल करना चाहिए। बाजरा में अनेक प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बॉडी को फिट रखने में सहायता करते हैं। ये हमारे मेटाबॉयलिज्म को बेहतर कर देता है जिससे दिल की गंभीर बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। इसके आलावा ये पेट के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। और इसका सेवन मोटापे को बढ़ने से भी रोकता है

आइए जानते हैं बाजरे का किस प्रकार सेवन करा जा सकता है
बाजरे की रोटी या डोसा- गेंहू के आटे की रोटी तो हम सभी खाते हैं पर क्या आपको पता है कि आप बाजरे का उपयोग भी कर सकते हैं। ये गेंहू के आटे से ज्यादा फायदेमंद होती है। और ये अन्य रोटी के मुकाबले जल्दी डाइजेस्ट हो जाती है। बहुत से लोगों को रोटी नहीं पसंद होती है तो आप इसका डोसा भी बना सकते हैं। इसमें मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा होने के कारण, ये शुगर को कंट्रोल में रखता है। इसलिए बाजरे का सेवन किसी न किसी प्रकार से करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बाजरे से होने वाले फायदे,जिनके बारे में आपको जानना चाहिए
बाजरे की खिचड़ी
अधिकतर लोग खिचड़ी खाना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उसका स्वाद उनको नहीं भाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि खिचड़ी पेट के साथ-साथ मोटापा कम करने के लिए अच्छी मानी जाती है। बाजरे की खिचड़ी भी आप बना के खा सकते हैं। इसमें अपने मन-पसंद के कुछ सब्जियां मिला कर इसकी पतली सी खिचड़ी तैयार कर लें। और फिर देखें आपको रोजाना खिचड़ी खाने की इच्छा जरूर होगी।

बाजरे से बनी मिठाई
यदि आपको मीठा खाना बहुत पसंद है लेकिन कहीं आपको नुकसान न कर जाए इस डर से आप मीठा नहीं खा पाते हैं तो बाजरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी बर्फी या लड्डू बना कर सेवन करा जा सकता है। इसके लिए आप गेहूं के आता और बाजरे को बराबर मात्रा में मिक्स करें उनमें कुछ ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। इसके बाद इनके लड्डू या बर्फी के रूप में सेवन कर सकते हैं।

अब जानते हैं बाजरा के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में
दिल में होने वाली बीमारियों को करता है दूर- दिल को स्वस्थ रखने के लिए बाजरे का सेवन करना चाहिए। इसमें प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। जो रक्त के प्रवाह को सुचारु बनाता है। इसके आलावा ये हृदय में होने वाले रोगों से सुरक्षित करता है। इसलिए बाजरे का सेवन जरूर करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता करता है- कोलेस्ट्रॉल की मात्रा यदि शरीर में ज्यादा हो जाए तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि ये दिल की बीमारी के खतरे को बढ़ा देता है। इसलिए बाजरे का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है,जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती है। और दिल की बीमारी होने के खतरे को भी कम कर देती है।


जन कम करने में होता है फायदेमंद- यदि आपको वेट कम करना है तो बाजरे का उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होने के कारण ये वसा की कमी करता है इसके साथ ही ये कैलोरी को भी कम करता है। और धीरे-धीरे वेट कंट्रोल होने लग जाता है।


बालों के लिए- बाजरा में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो कि बालों को झड़ने से रोकती है। इसके अलावा ये बालों को अंदर तक मजबूत बनाता है। इसलिए बालों के लिए बाजरा फायदेमंद होता है।