3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरीर में चुस्ती लाकर ऊर्जा देता है खरबूजा

गर्मी के मौसम में फलों की बात करें तो आम व तरबूज के बाद जो फल सबसे ज्यादा खाया जाता है वह है खरबूजा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 24 Apr 2018, 12:06 AM IST

 खरबूजा

गर्मी के मौसम में फलों की बात करें तो आम व तरबूज के बाद जो फल सबसे ज्यादा खाया जाता है वह है खरबूजा। इसमें 95 फीसदी पानी होने के अलावा विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मियों में इसे खाने से पेट और हृदय में होने वाली जलन की समस्या तो दूर होती ही है साथ ही यह शरीर को ठंडा रखता है। इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा कम होने से वजन घटाने में यह मददगार है। जानें इसके अन्य गुण-

 खरबूजा

हृदय को रखे सेहतमंद - ऐसे हृदय रोगी जिनका रक्त गाढ़ा होता है उन्हें कभी भी रक्त के जमने से हार्टअटैक आने की संभावना रहती है। ऐसे में एक खास प्रकार के एंटीकोएग्युलेंट एजेंट से युक्त खरबूजा खाना रक्त कोशिकाओं को जमने से रोकता है। इससे रक्तसंचार बेहतर रहने से हार्टअटैक नहीं आता व हार्ट स्वस्थ रहता है।

 खरबूजा

मजबूत पाचनतंत्र - जिन्हें अपच के अलावा कब्ज, एसिडिटी, खट्टी डकारें या फिर पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं उनके लिए खरबूजा रामबाण है। यह पाचनतंत्र को दुरुस्त करता है जिससे इन समस्याओं में आराम मिलता है। रोजाना खरबूजे की २-३ फांक आराम से खा सकते हैं।

 खरबूजा

किडनी के लिए अच्छा - खरबूजे में मूत्रवर्धक क्षमता काफी अच्छी होती है। इस कारण किडनी का कार्य सुचारू होता है और यह विषैले पदार्थ बाहर निकालता है।