29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: पेट की समस्याओं में परवल का सेवन बेहद फायदेमंद

Health Tips: इसके जूस में सौंफ और पिसी हुई हींग का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से मोटापा दूर होता है और शरीर को ऊर्जा भी...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 4 Oct 2021, 10:42 PM IST

health tips

Health Tips: परवल को कुंदरू भी कहा जाता है और यह पूरे भारत में पाई जाती है। मोटापा दूर करने में परवल बेहद फायदेमंद सब्जी है।

इसके जूस में सौंफ और पिसी हुई हींग का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से मोटापा दूर होता है और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। परवल के पत्ते फोड़े-फुंसियों को खत्म करने में लाभदायक होते हैं। इसके पत्तों को पीसकर फोड़े-फुंसियों और घाव पर लगाने से ये जल्दी सूखतेे हैं। उम्र बढऩे के साथ चेहरे पर झाइयां दिखाई देने लगती हैं। इन्हें रोकने के लिए परवल की सब्जी का सेवन करना चाहिए। परवल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

Read More: डायबिटीज के मरीज अपनी आंखों का ऐसे रखें ख्याल

परवल को बीजों के साथ खाने से कब्ज दूर होती है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है जो पाचनशक्ति को बढ़ाता है और गैस व लिवर संबंधी परेशानी को ठीक करता है। परवल खाने से खून साफ होता है। आयुर्वेद के अनुसार परवल कफ नियंत्रण के लिए प्रभावी है। यह हमारे रक्त और चेहरे को साफ रखती है।

Read More: सेहत को संवारने के लिए हर्बल औषधियों का लें सहारा

इसमें कई विटामिन पाए जाते है जैसे विटामिन-ए, विटामिन-बी१, विटामिन-बी2 और विटामिन-सी।
इसमें कैल्शियम होने की वजह से यह कम कैलोरी वाली सब्जी है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काबू में रखती है। आयुर्वेद के अनुसार परवल गैस संबंधित रोगों में भी आराम पहुंचाती है। परवल का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं और यह पीलिया रोग के उपचार में भी मददगार होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।