28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्चे दूध से बढ़ता संक्रमण, इन चीजों से मिलेगा कैल्शियम

ऐसे में कच्चे दूध को 72 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कम से कम 25 सेकंड के लिए उबाला जाना चाहिए ।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Mar 11, 2019

raw-milk-is-harmful

ऐसे में कच्चे दूध को 72 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कम से कम 25 सेकंड के लिए उबाला जाना चाहिए ।

गाय या भैंस का कच्चा दूध पीना भले ही आपको पसंद हो लेकिन सेहत के लिए कच्चा दूध पीना सही नहीं है। अमरीका के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में इस बात की पुष्टि की है। उनके अनुसार कच्चे दूध में कई सारे बैक्टीरिया के साथ-साथ मलाई की एक मोटी परत होती है और दूध का रंग पीला होता है। जब आप यह दूध पीते हैं तो कई तरह के बैक्टीरिया और वसा शरीर में जाने से बुखार, अस्थमा और एक्जिमा जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कच्चे दूध को 72 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कम से कम 25 सेकंड के लिए उबाला जाना चाहिए ।

ये चीजें देंगी भरपूर कैल्शियम -
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम का नियमित सेवन जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि यह दूध, दही व पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में ही कैल्शियम मिलता है। कई लोगों को डेयरी उत्पाद पसंद नहीं होते या फिर उन्हें इनके प्रयोग से दिक्कत होती है। ऐसे में कैल्शियम के और भी कई बेहतर स्रोत हैं।

एक सूखी अंजीर में 130 मिलिग्राम कैल्शियम होता है।
ब्रोकली, पत्तागोभी, फूलगोभी व शलगम आदि में भी कैल्शियम होता है। 26 ग्राम बादाम में 60 मिलिग्राम कैल्शियम पाया जाता है।
तिल भी कैल्शियम का समृद्ध स्रोत हैं। 100 ग्राम तिल के लड्डू से 550 मिलिग्राम कैल्शियम मिल जाता है।