5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूर करें दांतों का पीलापन, त्वचा को एेसे चमकाएं, जानें कुछ घरेलू नुस्खे

10 नीम के पत्ते, एक चम्मच हल्दी और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को गुलाबजल में पीस लें। इस पेस्ट को फोड़े-फुंसी, खुजली पर लेप की तरह लगाएं, आराम मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 25 Nov 2017, 5:50 PM IST

remove-the-yellowing-of-the-teeth

10 नीम के पत्ते, एक चम्मच हल्दी और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को गुलाबजल में पीस लें। इस पेस्ट को फोड़े-फुंसी, खुजली पर लेप की तरह लगाएं, आराम मिलेगा।

धूप,धूल-मिट्टी,वातावरण में मौजूद जहरीली गैस, धुएं आदि से सबसे ज्यादा नुकसान त्वचा को होता है। ऐसे में चेहरे, पीठ, गले और हाथ-पैरों पर छोटी-छोटी फुंसियां, फोड़े व लाल चकत्ते होने लगते हैं। इनमें धीरे-धीरे जलन, खुजली व गंभीर अवस्था में दर्द भी होता है जिसके लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आराम पाया जा सकता है-

10 नीम के पत्ते, एक चम्मच हल्दी और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को गुलाबजल में पीस लें। इस पेस्ट को फोड़े-फुंसी, खुजली पर लेप की तरह लगाएं, आराम मिलेगा।
मंजीठ, नीम की पत्ती व छाल, हल्दी व लाल चंदन को समान मात्रा में लेकर पानी में घिस लें। लेप की तरह इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके अलावा इनके मिश्रण से तैयार पाउडर की 2-4 ग्राम की मात्रा को एक माह तक खा भी सकते हैं। त्वचा पर खुजली, जलन और रेशेज में लाभ होगा।
कुछ आयुर्वेदिक औषधियां जैसे रसमाणिक्य, आरोग्यवर्धनी, पंचतिक्तघृत गुग्गुलू, पंच निंबादि चूर्ण, शुद्धगंधक, खदिरारिष्ट, सारिवाद्यासव, मंजिष्ठादि व त्रिफला चूर्ण, हरिद्राखंड आदि को विशेषज्ञ द्वारा बताई गई मात्रा में खाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा त्वचा पर बाहरी रूप से लगाने के लिए चालमोगरा व बापची तेल का इस्तेमाल करें।
सावधानी : साफ-सफाई का ध्यान रखें। भोजन में तली-भुनी, खट्टी व गरिष्ठ चीजों से परहेज करें। शरीर में गर्मी बढ़ाने वाली चीजों से बचें और शरबत व ठंडाई पीएं। इसके अलावा नहाने में साबुन की बजाय मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर सकते हैं।

ऐसे दूर करें दांतों का पीलापन

दिन में दो बार ब्रश और साफ-सफाई से दांत चमकदार व मजबूत बने रहते हैं। गुटखा, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि दांतों की चमक खत्म करने के साथ इनकी जड़ों को भी कमजोर करते हैं। यदि आप दांतों के पीलेपन से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे...
नीम नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर है। रोजाना नीम के दातून से दांत साफ करने पर दांत संबंधी रोग नहीं होते व पीलापन भी दूर हो जाता है। तुलसी में दांतों का पीलापन दूर करने की क्षमता पाई जाती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं। बेकिंग सोडा से पीले दांतों को सफेद बनाना अच्छा घरेलू तरीका है। ब्रश करने के बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ करें। इससे दांतों पर जमी पीली परत धीरे-धीरे साफ हो जाती है। संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें। ब्रश करने के बाद इस पाउडर से दांतों पर हल्के से रोजाना मसाज करें। नमक में 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाकर दांत साफ करने से पीलापन दूर हो जाता है व दांत चमकने लगते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।