5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेहरे की रंगत निखारने के लिए सदियों से मौजूद हैं ये घरेलू उपाय, आपने अपनाए क्या

गुलाब जल के पेस्ट को आप चेहरे पर लगा लें। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने पर इसे पानी से धो लें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 22 Nov 2017, 5:13 PM IST

Home remedies for face

Home remedies for face

चेहरे की रंगत को लेकर स्त्री—पुरुष सभी परेशान रहते हैं। इसमें ना उम्र का कोई बंधन है औ ना ही देश या जाति का। सभी चाहते हैं कि उनका चेहरा औरों से ज्यादा दमके। आजकल ब्यूटी प्रॉडक्ट्स बेचने वाली कंपनियां करोड़ों रुपए लगाकर नए—नए उत्पाद बाजार में उतारती हैं। हालांकि भारत में ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो आज भी चेहरे को लेकर घरेलू नुस्खों पर बहुत विश्वास करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जो सदियों से हमारी दिनचर्या का हिस्सा रहे हैं:


— तुलसी के पत्तों को आज भी कई लोग चेहरे की रंगत निखारने के लिए काम में लेते हैं। खासकर वे लोग जिनके चेहरे पर कील—मुंहासे हैं। तुलसी के लेप को 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगाने से ना केवल इन्हें साफ किया जा सकता है बल्कि चेहरे की रंगत को भी निखारा जा सकता है।

— दूध की मलाई ना केवल खाने में स्वादिष्ट लगती है बल्कि आपके चेहरे की रंगत को भी चार चांद लगा देती है। पुराने लोगों का कहना है कि दूध की मलाई में बेसन या हल्दी मिलाकर लगाने से चेहरे को दमकाया जा सकता है। मलाई, बेसन, हल्दी, नींबू की दो चार बूंद और गुलाब जल के पेस्ट को आप चेहरे पर लगा लें। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने पर इसे पानी से धो लें। ध्यान रखें, चेहरे को साबुन से या किसी और चीज से ना धोएं।

— जौ का आटा, हल्दी और सरसों का तेल पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को रोजना अपने शरीर पर लेपें। इसके बाद मालिश कर गर्म पानी से नहा लें। आपका चेहरा और शरीर सोने की तरह दमकने लगेगा।

— चेहरे की त्वचा की रंगत निखारने के लिए कई तरह के पेस्ट बनाकर लगाने का चलन है। आप 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 चम्मच शहद, 2 चम्मच दही और एक नींबू का रस साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। फर्क देखकर आप खुशी से उछल पड़ेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।