7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूध में मिलाएंगे सौंफ तो नहीं बनेगी गैस, जानिए सौंफ वाले दूध के फायदे

अक्सर लोगों को यह शिकायत रहती है कि उन्हें दूध पीने से गैस बन जाती है। इस स्थिति में वे चाहकर भी दूध नहीं पी पातें। लेकिन दूध में यदि सौंफ मिलाएंगे तो गजब के फायदे देखने को मिलेंगे। इससे न सिर्फ आपका पाचन सही होगा, बल्कि आपका वजन भी घटेगा।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Dec 22, 2023

 दूध में यदि सौंफ मिलाएंगे तो गजब के फायदे देखने ​को मिलेंगे

अक्सर लोगों को यह शिकायत रहती है कि उन्हें दूध पीने से गैस बन जाती है। इस स्थिति में वे चाहकर भी दूध नहीं पी पातें। लेकिन दूध में यदि सौंफ मिलाएंगे तो गजब के फायदे देखने को मिलेंगे। इससे न सिर्फ आपका पाचन सही होगा, बल्कि आपका वजन भी घटेगा।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट:

इम्यूनिटी होगी बूस्ट: इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट होने से सर्दी की परेशानियों से बचा जा सकेगा।

गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होंगी

पाचन :हम खाने के बाद सौंफ इसलिए खाते हैं, क्योंकि इससे पाचन सही होता है। जरा सोचिए यदि हम दूध में सौंफ मिलाकर खाएंगे तो कितना फायदा होगा। गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होंगी, जिससे पेट का स्वास्थ्य सुधरेगा।

सौंफ के सेवन से त्वचा और बालों को फायदा पहुंचता है

त्वचा में आता है निखार:सौंफ के सेवन से त्वचा और बालों को फायदा पहुंचता है। यदि सौंफ का पानी नियमित रूप से पीते हैं तो आप अपनी त्वचा में काफी सुधार देखेंगे। सौंफ वाला दूध पीने के कुछ नुकसान भी हो सकते है। जिन्हें सौंफ से एलर्जी है, वे इसका सेवन न करें। चिकित्सक से पूछकर ही इसका सेवन करें। एक तय मात्रा में ही सौंफ वाला दूध पीएं।

वजन रहेगा नियंत्रित

वजन रहेगा नियंत्रित:सौंफ बेहद गुणकारी होती है, इसे हम पानी और दूध, दोनों में साथ मिलाकर पी सकते हैं। इससे वेट भी कंट्रोल में रहता है। ऐसे में यदि आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो सौंफ वाले दूध को पी सकते हैं, इससे भी आपको फायदा मिलेगा।

हार्ट की मजबूती

हार्ट को मजबूती: सौंफ वाले दूध से हार्ट की सेहत भी सुधरती है। इससे कोलेस्ट्रॉल की समस्या से आराम मिलता है। इसके फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। खून की कमी भी दूर होती है।

आंखों की सेहत के लिए

आंखों की सेहत के लिए:सौंफ वाला दूध आंखों की सेहत को भी सुधार सकता है। इससे आंखों की रोशनी में सुधार होगा और आंख की जुड़ी दूसरी समस्याएं भी सही होगी। सौंफ आंखों के लिए अच्छी मानी जाती है।