12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गले की खराश दूर करने के लिए जानें ये खास घरेलू टिप्स

बदलते मौसम में खासी- जुकाम, सर्दी के अलावा सबसे ज्यादा गले में खराश परेशान करती है। इसके उपचार के लिए कुछ घरेलू नुस्खे फायदेमंद है, जानिए इनके बारे में।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Oct 10, 2019

गले की खराश दूर करने के लिए जानें ये खास घरेलू टिप्स

Sore Throat: How to Get Rid of A Sore Throat

बदलते मौसम में खासी- जुकाम, सर्दी के अलावा सबसे ज्यादा गले में खराश ज्यादा परेशान करती है। एेसा लगता है कि आपके गले में बलगम फंसा हुआ है, इसके लिए आप बार-बार खांस कर परेशान होते हैं। इसके उपचार के लिए कुछ घरेलू नुस्खे फायदेमंद है, जानिए इनके बारे में।

लहसुन में मौजूद तत्त्व बैक्टीरिया-वायरस को खत्म करते हैं। गले में खराश की समस्या होने पर लहसुन की कली को मुंह में रखकर केवल चूसने से ही राहत मिलती है। इससे गले की खराश कम होती है।

इस समस्या के लिए सिरके की एक चम्मच मात्रा को हर्बल चाय में मिलाकर पीना फायदेमंद है। नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करना भी अच्छा तरीका है।

बताशे में काली मिर्च को रखकर चबाएं या काली मिर्च और मिश्री को चबाकर खाने से गले की खराश में राहत मिलती है। इसे खाने के तुरंत बाद पानी न पीएं।

गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से गले की खराश में आराम मिलता है। क्योंकि नमक में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं और गुनगुने पानी से गले की अंदरूनी रूप से सिकाई होती है। जिससे तेजी से गले की खराश में आराम मिलता है।