
आपकाे डिमेंशिया का शिकार बना सकता है ज्यादा मसालेदार खाना
आप अगर तीखा खाने के शाैकिन है आैर इसके लिए आप अपने खाने में अधिक मिर्च, चिल्ली सॉस जैसी चीजाें का प्रयाेग करते हैं ताे सावधान हाे जाएं क्याेंकि हाल ही में किए गए एक शाेध में ये बात सामने आर्इ है कि ज्यादा मसालेदार खाना आपकाे डिमेंशिया ( dementia ) का शिकार बना सकता है।डिमेंशिया के राेगियाें में याद, संचार और भाषा, ध्यान केंद्रित करने और ध्यान देने की क्षमता, तर्क और निर्णय व दृश्य बोध जैसी चीजाें की कमी पार्इ जाती है।
55 साल से अधिक उम्र के 4,582 चीनी वयस्कों से जुड़े इस शोध के अनुसार, जो लाेग लगातार प्रति दिन 50 ग्राम से अधिक मिर्च खाते हैं उनकी याद रखने की क्षमता में तेजी से गिरावट देखी गर्इ। जाे मिर्च प्रेमी दुबले-पतले थे, उनमें मेमोरी लाॅॅॅस का खतरा आैर ज्यादा था।
जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि जिन लोगों ने एक दिन में 50 ग्राम से अधिक मिर्च का सेवन किया, उनमें मेमोरी में गिरावट और खराब संज्ञान का जोखिम लगभग दोगुना था।
कतर विश्वविद्यालय के अध्ययन के प्रमुख लेखक, जुमिन शि ने कहा, "हमारे पिछले अध्ययनों में शरीर के वजन और रक्तचाप के लिए मिर्च का सेवन फायदेमंद पाया गया था। हालांकि, इस अध्ययन में, हमने बड़े वयस्कों की समझने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पाया।अध्ययन में मिर्च के सेवन में ताज़े और सूखे मिर्च दोनों शामिल किए गए थे, लेकिन मीठी शिमला मिर्च या काली मिर्च का प्रयाेग नहीं किया गया।
शोधकर्ताओं के अनुसार, मिर्च में कैप्साइसिन एक सक्रिय घटक है जो कि मेटाबोलिज्म बढ़ाने, फैट घटाने आैर वाहिका संबंधी विकाराें काे राेकने का काम करता है। लेकिन मिर्च के सेवन और संज्ञानात्मक कार्य के बीच संबंध की जांच करने वाला यह पहला अध्ययन है।
जो लोग बहुत अधिक मिर्च खाते थे, उनकी आय कम थी और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) भी सामान्य था और वे मिर्च नहीं खाने वाले लाेगाें की तुलना में शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय थे। अधिक वजन वाले लाेगाें की तुलना में सामान्य वजन वाले लाेग मिर्च के सेवन के प्रति अधिक संवेदनशील देखा गया।
साहिल कोहली, सलाहकार - गुरुग्राम, नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के अनुसार "मिर्च का सेवन पहले वजन और रक्तचाप नियंत्रण से जोड़ा गया।इसमें कैपेसिसिन सक्रिय घटक है जो ऊर्जा व्यय और वसा ऑक्सीकरण में मदद करता है।हालांकि, एक नए चीनी अध्ययन में कहा गया है कि प्रतिदिन 50 ग्राम से अधिक मिर्च की लंबी अवधि की खपत, स्मृति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।
उन्होंने कहा, "अगर आपको मिर्च पसंद है, तो उसकी मात्रा 50 ग्राम प्रतिदिन से कम रखें।
Published on:
24 Jul 2019 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
