19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धीमी गति की दौड़ से करें वर्कआउट की शुरुआत

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में फिजिकल एक्टिविटी का अहम रोल है। लेकिन वर्कआउट की शुरुआत में ही हैवी एक्सरसाइज करना खतरनाक है

2 min read
Google source verification
workout

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में फिजिकल एक्टिविटी का अहम रोल है। लेकिन वर्कआउट की शुरुआत में ही हैवी एक्सरसाइज करना खतरनाक है। इससे मांसपेशियों में एकदम से खिंचाव होने से दर्द हो सकता है।

workout

एक्सरसाइज के शुरू दिनों में १-२ मिनट तेज दौडऩे के बाद वॉक करनी चाहिए। धीरे-धीरे इस समय अंतराल को बढ़ाना चाहिए। दूसरे हफ्ते में 3-4 मिनट और ऐसे ही धीरे-धीरे 20 मिनट तक ले आएं।

workout

कई बार वर्कआउट के दौरान शुरुआती दिनों मेंं पैरों में दर्द की शिकायत रहती है। इसका कारण पैरों की पोजीशन सही न होना हो सकता है। ऐसे मेें पैरों की पोजीशन सही रखें। यदि सावधानी के बावजूद दर्द होता है तो ऐसा पैरों में किसी प्रकार के टेढ़ेपन के कारण हो सकता है। इसके लिए किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

workout

पैरों में दर्द का एक कारण दौड़ते या एक्सरसाइज करने के दौरान खून की नस का मांसपेशियों के बीच दबना या कंपार्टमेंट सिंड्रोम (अंदरुनी कोशिकाओं में सूजन या रक्तस्राव) भी हो सकता है।

workout

शुरुआत में बहुत तेज न दौडें़ वर्ना हड्डियों को जोड़े रखने वाली मांसपेशियों में क्षति पहुंचने से दर्द और सूजन आ सकती है। ऐसे में रनिंग के बजाय जॉगिंग कर सकते हैं या फिर धीमी गति की दौड़ करें।

workout

स्पोट्र्स फुटवियर का खास खयाल रखें। ऐसे जूते पहनें जो दौडऩे या एक्सरसाइज करने में आरामदायक हों। साथ ही ध्यान दें कि फुटवियर का प्रेशर घुटनों पर नहीं पडऩा चाहिए।