12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sweet potato: तंत्रिका तंत्र सक्रिय रखती है शकरकंद, जानें इसके अन्य फायदे

शकरकंद ऊर्जा का खजाना है। सेहत के लिहाज से शकरकंद में पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jul 15, 2019

sweet-potato-keeps-the-nervous-system-active

शकरकंद ऊर्जा का खजाना है। सेहत के लिहाज से शकरकंद में पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

शकरकंद को स्वीट पौटेटो भी कहते हैं। शकरकंद ऊर्जा का खजाना है। सेहत के लिहाज से शकरकंद में पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

शकरकंद पोटेशियम का अच्छा माध्यम है। यह तंत्रिकातंत्र को सक्रिय रखता है। शकरकंद का सेवन करने से किडनी की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है। इससे किडनी संबंधी रोग भी नहीं होते।

इसमें कैलोरी व स्टार्च की मात्रा सामान्य होती है, वहीं सैचुरेटेड फैट व कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होने से ये हृदय के लिए भी गुणकारी है।
फाइबर से भरपूर होने के कारण यह आंतों के कार्य को सुचारू रखता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में होते हैं।

शकरकंद में पाया जाने वाला विटामिन-बी 6 शरीर में होमोसिस्टीन नामक अमिनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक है। इससे किडनी स्वस्थ रहती है। इससे मिलने वाला आयरन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।