
2 चम्मच शहद रोज खाएं बढ़ती उम्र में सेहत बनाएं
शहद को आयुर्वेद में त्रिदोषात्मक माना गया है जो वात, पित्त और कफ को दूर करता है। रोजाना शहद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जानते हैं इसके फायदों के बारे में:-
- रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से वजन कम होता है।
- छोटे बच्चों के लिए एक और बड़ों के लिए दो चम्मच शहद का रोजाना प्रयोग किया जा सकता है।
- बच्चों को रोजाना शहद देने से उन्हें खांसी की समस्या नहीं होती क्योंकि यह कफ दूर करता है।
- दिल की मजबूती के लिए शहद असरदार है। दिन में दो बार एक बड़ा चम्मच शहद खाने से लाभ होता है।
- एक कप पानी में बड़ा चम्मच शहद का मिला लें। इसे पीने से शारीरिक व मानसिक थकान दूर होती है।
- कमजोरी महसूस होने पर एक चम्मच शहद लेने से फौरन एनर्जी मिलेगी।
- जोड़ों के दर्द की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले शहद से बनी चाय पीनी चाहिए।
Published on:
06 Feb 2019 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
