12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन जड़ी-बूटियों से प्रदूषण को दें मात, रहे स्वस्थ

मौसम में बदलाव के कारण होने वाली एलर्जी व स्मॉग से बचाव के लिए कई तरह की जड़ी-बूटियां आयर्वुेद में हैं

less than 1 minute read
Google source verification
जड़ी-बूटियों से मात

जड़ी-बूटियों से मात

मौसम में बदलाव के कारण होने वाली एलर्जी व स्मॉग से बचाव के लिए कई तरह की जड़ी-बूटियां आयर्वुेद में हैं। इन्हें नियमित लेने से इसके दुष्प्रभाव रोकने के अलावा सांस संबंधी परेशानियों में भी लाभ होता है।

हल्दी : इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रदूषण के जहरीले प्रभावों से फेफड़ों को बचाता है। इसे घी के साथ खाने से खांसी और गुड़ व मक्खन के साथ लेने से अस्थमा में राहत मिलती है। कफ निकालने के लिए हल्दी, गुड़ व प्याज के रस को मिलाकर लें। एक गिलास दूध में थोड़ी हल्दी मिलाकर लें।

आंवला :
एक आंवले में तीन संतरे के बराबर विटामिन-सी है जो उबालने पर भी नष्ट नहीं होता है। इसे खाने से खून साफ होता है व इम्यूनिटी बढ़ती है। बाहरी प्रदूषण से लड़ता है। रोगों से बचाव के लिए इसे रोजाना खाएं।

एक साथ आंवला और हल्दी लें
आंवला व हल्दी पाउडर बराबर मात्रा में लेकर मटर के दाने के बराबर गोली बना लें और गुनगुने पानी के साथ लें। इसे आयुर्वेद में 'निशा अमलकी' कहते हैं।

गिलोय- इसका काढ़ा या वटी शरीर में सफेद रक्तकणिकाओं की संख्या के साथ प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है जिससे प्रदूषण का असर घटता है।