12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विटामिन-डी घटाता है सांस की समस्या

बुजुर्गों में विटामिन-डी की हाई-डोज से सीओपीडी जैसे सांस सम्बंधी रोगों का खतरा कम होता है

less than 1 minute read
Google source verification
vitamin d

विटामिन-डी घटाता है सांस की समस्या

बुजुर्गों में विटामिन-डी की हाई-डोज से सीओपीडी जैसे सांस सम्बंधी रोगों का खतरा कम होता है। कोलोरेडो यूनिवर्सिटी (अमरीका) में हुए शोध के अनुसार विटामिन-डी शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता बढ़ाने के साथ 40 फीसदी तक सांस से जुड़े रोगों का खतरा घटाता है। यह शोध 12 महीनों तक 84 वर्ष के लोगों पर किया गया।

विटामिन डी की शरीर में कई तरह के फायदे पहुंचाता है, आइए जानते हैं इनके बारे में :-

- विटामिन डी हमारे शरीर में सीरम कैल्शियम आैर फास्फाेरस की सही मात्रा काे बनाए रखने में मदद करता है।साथ ही यह आंत में से इन खनिजाें काे अवशाेषण कर के हडिडयाें तक पहुंचाने का काम भी करता है।

- हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य को बनाए रखें।
- प्रतिरक्षा प्रणाली, मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य काे मजबूत करें।
- इंसुलिन के स्तर को विनियमित करें और मधुमेह प्रबंधन में सहायता करें।
- फेफड़े की कार्यक्षमता और हृदय स्वास्थ्य में बढ़ाेत्तरी करें।
- कैंसर के विकास में सहायक जीन काे नष्ट करने में सहायक।