
Benefits of Watermelon: खरबूजा अपनी खुशबू, मिठास और स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। यह फाइबर सहित कई मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह आंतों के स्वास्थ्य के नजरिए से भी अच्छा होता है। साथ ही खरबूजा ब्लड प्रेशर नियंत्रण का काम भी करता है। इसके और भी बहुत-से फायदे हैं, यहां जानिए-
फायदे और प्रयोग
खरबूजा नियमित खाने एक्जिमा, मूत्र संबंधी समस्याएं, सिरदर्द, चेहरे के दाग-धब्बे आदि में लाभ मिलता है। यह लिवर की हैल्थ के लिए बहुत अच्छा स्रोत है। खास बात यह है कि इसमें भरपूर पानी होता है। इसका उपयोग सलाद-सब्जी के रूप में भी कर सकते हैं। खाने के साथ ही इसका इस्तेमाल त्वचा को हाइड्रेट रखने और रूखापन दूर करने में भी किया जा सकता है। इसके लिए इसके बीजों व गूदे को मिलाकर प्रयोग में ला सकते हैं।
इनका ध्यान रखें
खाने से पहले इसे ठंडे पानी में डालें।
भोजन के कुछ देर बाद ही इसका सेवन करना ठीक होता है।
एक दिन में 200 ग्राम से अधिक खरबूजा न खाएं। साथ ही एक बार काटने के बाद इसे रखें नहीं।
नकसीर की समस्या (खासकर बच्चों में) होने पर इसके बीजों को गुलकंद के साथ मिलाकर या ठंडाई में पिलाएं।
खरबूजा खाने के बाद दूध पीने से पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है।
यह वात, पित्त व कफ की मात्रा में संतुलन बनाकर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
23 Jul 2023 07:14 pm

बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
