23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्सरसाइज से पहले और बाद में कब और क्या खाएं? जानिए वर्कआउट डाइट से जुड़ी पूरी जानकारी

What is the best diet before after exercise : एक्सरसाइज के पहले और बाद सबसे बड़ी टेंशन ये होती है कि, क्या खाएं और क्या नहीं। अगर आप भी इस कंफ्यूजन में रहते है तो चलिए आपको बताएं कि एक्सरसाइज के पहले या बाद बेस्ट डाइट क्या है और कितनी देर पहले या बाद में खाना खाना चाहिए।

2 min read
Google source verification

image

Harshit Sharma

Mar 25, 2022

what_is_the_best_diet_before_and_after_exercise.jpg

एक्सरसाइज करने से पहले या बाद में खाने को लेकर बहुत सचेत रहने की जरूरत होती है। क्योंकि खाली पेट एक्सरसाइज करने या एक्सरसाइज के बाद कुछ भी न खाने से मसल्स को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। वहीं एनर्जी लेवल डाउन होता है। यही नहीं, अगर एक्सरसाइज के पहले या बाद में तुरंत ज्यादा कुछ खा लिया जाए तो वह उल्टी, गैस और एसिडिटी का कारण बन सकता है।

एक्सरसाइज के पहले या बाद में सही खानपान न हो तो शरीर जमा ग्लाइकोजन को एनर्जी के लिए यूज करता है। अगर सही डाइट न ली जाए तो मसल्स से शरीर अपनी जरूर पूरी करने लगता है। इससे मसल्स गलने लगती हैं, क्योंकि एनर्जी के लिए स्टोर ग्लाइकोजन ही खर्च होता है। इससे मसल्स में तनाव शुरू हो जाता है और शरीर एक्सरसाइज के बाद खुद को रिकवर नहीं कर पाता। ऐसे में जरूरी है कि पोस्ट एक्सरसाइज डाइट पर विशेष ध्यान दिया जाए।

एक्सरसाइज के कितनी देर पहले या बाद खाना चाहिए
एक्सरसाइज के करीब आधा घंटे से 45 मिनट पहले या बाद में खाना सही रहता है। एक्सरसाइज के न तो पहले और न ही बाद एक साथ खाना या पानी पीना चाहिए। पानी भी एक-एक घूंट धीरे-धीरे ही पीना चाहिए। एकाएक पानी नुकसानदायक साबित होगा।
प्री-वर्कआउट क्या खाएं?
प्रीवर्कआउट में आपको लो फैट, मीडियम कार्ब्स, प्रोटीन, लो फाइबर, फ्लूइड जैसी चीजो को लेना चाहिए। मसल्स को जल्दी एनर्जी दिलाने के लिए एक ब्रेड की स्लाइस, आफ कटोरी पास्ता, चावल, या एक अंडा या एक केला ले सकते हैं। एक्सरसाइज करने से दो घंटे पहले आप पानी पी सकते हैं, लेकिन उसके बाद केवल दो कप पानी जरूरत पर पीएं वह भी सिप कर के।

एक्सरसाइज के दौरान क्या पीएं?
एक्सरसाइज के दौरान पानी ही पर्याप्त है, लेकिन अगर आप 60 मिनट से ज्यादा और गर्मी व उमस भरे मौसम में एक्सरसाइज करते हैं तो आपको स्पोर्ट्स ड्रिंक लेना चाहिए। एक अच्छी स्पोर्ट्स ड्रिंक की 250 मिलीलीटर मात्रा में करीब 14-15 ग्राम कार्ब्स, करीब 110 मिलीग्राम सोडियम और 30 मिलीग्राम पोटैशियम की मात्रा होनी चाहिए। लेकिन वेट लॉस के लिए आप केवल सादा पानी ही पीएं।
पोस्ट एक्सरसाइज के बाद क्या खाएं?
पोस्ट वर्कआउट डाइट में एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन युक्त फूड्स, शेक या चॉकलेट मिल्क पी सकते हैं। चाहें तो उबले हुए अंडे या एक केला खाएं। एक्सरसाइज के बाद करीब 10 से 20 ग्राम प्रोटीन लिया जा सकता है और एक्सरसाइज के आधे घंटे के भीतर प्रोटीन ले ही लेना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इनमें से किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को अपनाने का फैसला आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)