22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काला या हरा, कौन सा अंगूर है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जानिए खाने का सही समय

बाजार में वैसे तो तीन तरह के अंगूर मिलते हैं, काले, हरे और गुलाबी। लेकिन काला और हरा ज्यादा मिलता है और दोनों के स्वाद और रेट भी लगभग एक जैसे होते हैं। तो ऐसे में आपके मन में भी ये सवाल उठता होगा कि हरे या काले में कौन सा अंगूर ज्यादा फायदेमंद है?

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 29, 2022

which_grapes_is_better_and_effective_black_or_green.jpg

जामुन की तरह नजर आने वाले काले अंगूर और चटकिले हरे अंगूर देखकर हर किसी इसे खाने का मन होता है, लेकिन अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है कि कौन सा अंगूर ज्यादा फायदेमंद है तो आपके लिए ही ये खबर है। काले और हरे अंगूर में अंतर जरूर है। दोनों के पोषक तत्व भी कुछ हद तक अलग होते हैं।

काले अंगूर पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी के अच्छे सोर्स होते हैं। वही, हरे अंगूर में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के भरपूर पाया जाता है। काले और हरे अंगूरों में पिगमेंट्स ज्यादा होते हैं। लेकिन सवाल अब भी यही है कि दोनों में बेस्ट कौन है तो सबसे पहले इन अंगूरों के फायदे जानते हैं, इसके बाद दोनों की तुलना करेंगे।

काले अंगूर के फायदे
काले अंगूर पोटैशियम रिच होते हैंं ये हाई बीपी में बहुत फायदेमंद होते हैं। इस अंगूर में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को हेल्दी रखता है। वहीं, ये विटाइमिन ई से होते हैं, इसलिए बाल-स्किन के साथ ही डायबिटीज में भी अच्छे माने जाते हैं। इम्युनिटी के लिए भी बेस्ट हैं।

हरे अंगूर के फायदे
हरे अंगूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए ये वेट लॉस से लेकर डायजेशन तक के लिए अच्छे होते हैं। विटामिन सी अधिक होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ये खून की कमी को भी दूर करते हैं। हरे अंगूर में फाइटोकेमिकल होता है और ये तत्व मेमोरी को बढ़ाने बढ़ाने वाला होता है।

तो काला या हरा कौन सा अंगूर बेस्ट है?

हरे अंगूर में पिगमेंट्स तो काले अंगूर में एंथोसायनिन अधिक होता है। काले अंगूर में कलरफुल केमिकल होते हैं। हरे अंगूर की तुलना में काले अंगूर की गुणवत्ता अच्छी होती है। हालांकि, दोनों अंगूर की अपनी क्वालिटी और फायदे हैं। इसलिए किसी भी अंगूर को खाया जा सकता है। आप चाहे तो दोनों अंगूर को मिक्स कर खा लें।

अंगूर किस समय खाना होता है बेहतर
अंगूर वैसे तो नाश्ते के बाद खाना ज्यादा बेहतर होता है, लेकिन अगर आपको एसिडिटी या गैस की समस्या हनीं है तो आप इसे खाली पेट सुबह भी खा सकते हैं। वैसे नाश्ते के बाद या दोपहर के वक्त अंगूर खाना ज्यादा बेस्ट होता है। रात में अंगूर नहीं खाना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।