12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Alzheimer’s Day 2021: ब्रेन के लिए बेहद खराब होते हैं ये पांच फूड, आज से ही कम कर दें खाना

हाई शुगर और सैचुरेटेड फैट युक्त खाना हमारे हिप्पोकैंपस बिहेवयर को बदलने लगता है। इसलिए हमें उन चीजों को नहीं खाना चाहिए, जो दिमाग के लिए हानिकारक या उसे कमजोर बनाते हैं।

2 min read
Google source verification
World Alzheimer Day 2021: Five Worst Foods for your Brain

Brain

नई दिल्ली: World Alzheimer Day 2021: जानकारी के अभाव में गलत-खान आपको अनहेल्दी बना सकता है। आपके दिमाग को खराब कर सकता है। दरअसल गलत खान की वजह से ही डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर्स का बैलेंस प्रभावित होने लगता है। एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि हाई शुगर और सैचुरेटेड फैट युक्त खाना हमारे हिप्पोकैंपस बिहेवयर को बदलने लगता है। इसलिए हमें उन चीजों को नहीं खाना चाहिए, जो दिमाग के लिए हानिकारक या उसे कमजोर बनाते हैं।

तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से फूड्स हैं जो ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए नहीं खाने चाहिए।

कुकीज- हाई शुगर फूड हमारे दिमाग की वेस्टलाइन को हानि पहुंचाते हैं, इसलिए केक, कुकीज, क्रैकर्स और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी नहीं खानी पीनी चाहिए। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रोसेस्ड फूड में पाई जाने वाले मौजूद रिफाइंड शुगर को खासतौर पर कम कर देना चाहिए। इनकी जगह पर आप फलों का जूस पी सकते हैं।

ज्यादा नमक- ऐसे फूड जिनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, उन्हें नहीं खाना चाहिए। जैसे- चिप्स, पिज्जा, कैन सूप या प्रोसेस्ड मीट आदि। सोडियम युक्त ये चीजें दिमाग की कोशिकाओं में मौजूद टाऊ प्रोटीन के लेवल को कम करके अस्थिर कर देता है।

प्रोस्स्ड मीट- अल्जाइमर के खतरे से बचे रहना है, तो आज प्रोसेस्ड मीट खाना बंद करे दें। प्रोसेस्ड मीट कैमिकल्स, ज्यादा नंमक, स्मोक जैसी चीजें बेहद नुकसानदेह होती है।

सफेद ब्रेड या चावल- सफेदे ब्रेड या सफेद चावल का खाना न्यूरोट्रांसमीटर्स के बैलेंस को प्रभावित करता है। इसलिए हो सके तो ये दोनों ही चीजें कम खाएं। सफेद की जगह आप ब्राउन ब्रेड या चावल खा सकते हैं

एल्कोहल- शराब में मौजूद एल्कोहल का बहुत ज्यादा सेवन न्यूरोट्रांसमीटर्स के बैलेंस को प्रभावित कर सकता है और हमारे दिमाग पर भी बहुत बुरा असर डाल सकता है। इसलिए ज्यादा शराब पीने से बचें।