
कुश्ती और मार्शल आर्ट की कॉम्बो प्रेक्टिस से फिट रहती हैं रेसलर ऋतु
3 बार दिनभर में दूध जरूर पीती हैं ऋतु। रात को सोने से पहले वे दूध पीना बिल्कुल नहीं भूलती हैं।
रेसलर ऋतु फोगाट ने हाल ही सिंगापुर में एज ऑफ चैम्पियनशिप के मुकाबले में कोरियाई खिलाड़ी को सिर्फ तीन मिनट में चित कर मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रोफेशन में जोरदार एंट्री ली है। जानते हैं उनकी फिटनेस के बारे में-
२५ वर्षीय ऋतु तड़के 4 बजे उठकर तीन घंटे वर्कआउट करती हैं। सुबह के बाद शाम को भी वे तीन घंटे का समय वर्कआउट को देती हैं। इसमें कार्डियो वर्कआउट (स्टेमिना बढ़ाने के लिए स्किपिंग व रनिंग) और वेट ट्रेनिंग (स्क्वैट्स व डेडलिफ्ट्स) शामिल हैं। उनकी कोशिश इन्हें रेसलिंग स्टाइल में करने की होती है। वेट ट्रेनिंग के साथ हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (एचआइआइटी) करती हैं। इसे ज्यादातर स्पोट्र्स पर्सन व एथलीट करना पसंद करते हैं। ऋतु ने जिस दमखम के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट के अखाड़े में कदम रखा है उसे बरकरार रखने के लिए एचआइआइटी की प्रेक्टिस जरूरी है। उन्होंने सिंगापुर में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। वे ब्राजीलियन जियू-जित्सू और मुआई थाई (एक प्रकार की थाई बॉक्सिंग) की प्रेक्टिस दिन में दो बार करती हैं। ऋतु का मानना है कि इससे उनकी स्ट्रेंथ के साथ अटैकिंग व स्पीड भी बढ़ी है। इनसे कुश्ती के दावपेंच दिखाने में भी आसानी होती है। ऋतु के वर्कआउट रुटीन और डाइट चार्ट की जिम्मेदारी उनके पिता महावीर सिंह फोगाट की है।
डाइट चार्ट
उठते ही ताजा फलों का जूस व बादाम शेक पीती हैं। नाश्ते में 1-1 कटोरी ताजे फल व सब्जियों का सलाद, अंकुरित अनाज, किशमिश, एक गिलास दूध या सोयाबीन, सलाद, दही संग आलू का परांठा खाती हैं। लंच में चिकन, दाल, रोटी, दही व सलाद लेती हैं। शाम के समय एक गिलास दूध व फल लेती हैं। डिनर में सलाद, दाल, वेजीटेबल करी और रोटी पसंद है। वर्कआउट से पहले मौसमी फल, दूध और बाद में सोया प्रोटीन व फल लेती हैं।
Published on:
30 Nov 2019 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
