
,,
डिंडौरी में एक 16 साल की नाबालिग के साथ चलती कार में रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी लड़की के गांव का ही रहने वाला है जिसने लिफ्ट देने के बहाने पहले तो लड़की को अपनी कार में बैठा लिया और फिर जंगल में कार ले गया जहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। कार में तीन अन्य युवक भी थे जिन्हें भी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बनाया है। फिलहाल एक आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है और बाकी तीन फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
लिफ्ट देने के बहाने लूटी आबरू
घटना डिंडौरी जिले के बजाग थाना इलाके के एक गांव की है जहां रहने वाली 16 साल की नाबालिग बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को कार्यक्रम देखने के लिए दूसरे मोहल्ले में अपने भाई-बहन के साथ जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले चार युवक कार से उसके पास आए और उसे कार्यक्रम स्थल पर छोड़ने का कहकर कार में बैठा लिया। आरोपी कार तो तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए जंगल की ओर ले गए। जहां कार का साउंड तेज कर अंकित मानिकपुरी नाम के युवक ने कार में ही नाबालिग के साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी नाबालिग को कार से उसके घर के पास ही छोड़कर भाग गए।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजन को अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया जिसके बाद परिजन तुरंत बेटी को लेकर बजाग थाने पहुंचे। परिजन का आरोप है कि थाने में पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की जगह उलटे उन पर ही समझौते का दबाव बनाया। क्योंकि चुनाव के चलते साधनों की समस्या थी इसलिए तीन दिन बाद परिजन बेटी को लेकर 18 नवंबर को डिंडौरी पहुंचे और 19 तारीख को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिन चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनके नाम अंकित मानिकपुरी, रवि मानिकपुरी, ओमप्रकाश यादव, पुष्पेंद्र यादव हैं जिनमें से एक की गिरफ्तारी की बात सामने आई है।
देखें वीडियो- BLAST का LIVE VIEO
Updated on:
22 Nov 2023 06:01 pm
Published on:
22 Nov 2023 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
