16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुतला दहन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले की निंदा

3 min read
Google source verification
BJP workers expressed protest by burning effigy

BJP workers expressed protest by burning effigy

डिंडोरी. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पश्चिम बंगाल मे डायमंड हार्बर इलाके में पत्थरों से हमला किया गया। भाजपा द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा मण्डल डिण्डौरी में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के सामने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने बताया कि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस प्रकार से तानाशाही कर रही है। वह निंदनीय एवं लोकतंत्र की हत्या है। जिसके विरोध में भाजपा के सभी आठों मण्डलों मे पुतला दहन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुनील जैन, वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, केके सोनी, अरूण कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री राजेन्द्र पाठक, जयसिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमति सुशीला मार्को, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश पाराशर, जिला कार्यालय मंत्री जीएल मालवीय, जिला कार्यालय प्रभारी सत्येन्द्र कटारे, गणेश चौहान, शेख नवाब मंसूरी, नरवदिया मरकाम, कुंवरिया मरावी, मनीष नायक, चन्द्रशेखर नायक, नीरज शर्मा, धु्रव पटेल, पवन शर्मा, अविनाश छावड़ा, आशीष वैश्य, अशोक सरैया, भागीरथ उरैती, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
किया पुतला दहन
गाड़ासरई. भारतीय जनता पार्टी एवं युवामोर्चा के तत्वाधान में ग्राम बजाग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऊपर हुए हमले के विरोध में पं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस कायराना कृत्य की निंदा की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी चौरसिया, मंडल महामंत्री प्रमोद साहू, युवा मोर्च जिला उपाध्यक्ष विकास साहू, सरपंच शांति धुर्वे, ओमप्रकाश साहू, मंडल प्रभारी सौरभ सोनी, भीषण साहू, गुल्लु साहू, प्रेम यादव, वीरेंद्र ठाकुर, हिमांशु साहू, राजीव उइके, नीरज मुज्वार, पारष, संतोष साहू, कैलाश, एवं सभी कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास साहू ने सभी का आभार प्रकट किया।
जताया विरोध
मेंहदवानी . भारतीय जनता पार्टी मण्डल मेंहदवानी के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा कैलाश विजयवर्गीय के वाहन पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा हमला किए जाने के विरोध में सार्वजनिक रंगमंच के सामने बाजार चौक मेंहदवानी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बद्री साहू, इंद्रावती धुर्वे, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, गुलाब सिंह भवेदी, सुदामा बर्मन, वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल साहू, रामस्वरुप साहू, कैलाश दास, खूबचंद साहू, दद्दु दास, गवलु यादव, आनंदराम साहू, कार्तिक राम उद्दे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तानाशाही पूर्ण सरकार
शाहपुर. शाहपुर मंडल अध्यक्ष सुशील राय के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया। बंगाल की मुख्यमंत्री के अलोकतांत्रिक एवं तनाशाही पूर्ण रवैये के विरोध में शाहपुर भाजपा मंडल में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष सुशील राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार साहू, नारायण चौबे, राजेन्द्र तंतवाय, मंडल उपाध्यक्ष गणेश चौबे, राकेश परस्ते, भारत सिंह, सफीक, दुनंदन नामदेव,कुरैशी, राजू शर्मा, देवी सिंह परस्ते, विष्णु बर्मन, लकी रजक, रामानुज राव, तीरथ यादव, राजेश साहू, नंदू नामदेव, राजकुमार बर्मन, राजेन्द्र कश्यप, मन्नू लाल साहू सहित कार्यकता उपस्थित रहे।
विरोध प्रदर्शन
अमरपुर. विकास खंड अमरपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बंगाल प्रभारी तथा सांसद कैलाश विजवर्गीय के उपर किए गए प्राणघातक हमले के विरोध में भाजपा मंडल अमरपुर द्वारा पुतला दहन कर विरोध जताया गया। पुतला दहन के पहले एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव ने पूरी घटना को विस्तृत रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया एवं उपरोक्त सभा को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में अनिल मिश्रा, घनश्याम बर्मन, आकाश नामदेव, मंडल महामंत्री गजेन्द्र ठाकुर, अनिल साहू, माखन साहू, राजेश कछवाहा, रामनाथ उद्दे, गणपत सिंह मरावी, अशोक ठाकुर, भुवन यादव, छत्तू यादव, रज्जू सोनी, रामकृष्ण यादव, आलोक बर्मन, भीखम दर्राका आदि उपस्थित रहे।
हमला निंदनीय
भाजपा मंडल करंजिया के अध्यक्ष राजकुमार मोगरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के वाहन पर पथराव किए जाने पर पश्चिम बंगाल की सरकार व मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध ज्ञापित किया। पत्थर बरसाने वाले के ऊपर उचित कार्यवाही की मांग की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप धुर्वे, नितिन राय, प्रदीप गुप्ता, नरेश सिंह, राम गौतम खिलेश्वर, दिलीप टाडिया, प्रिंस नगायच, कलाम खान, निखिल, रितेश झारिया, संतोष यादव, आलोक मिश्रा, गजेंद्र करचाम व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।