
First dhaka, then camped outside minister's bungalow
डिंडोरी। पिछले पांच दिनों से पारिश्रमिक बढोत्तरी की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठी रसोईयों ने अचानक आक्रामक रूख अख्तियार कर लिया और कलेक्ट्रेेट के सामने मुख्य मार्ग पर बैठकर चकाजाम कर दिया। जिसके बाद प्रशासन के होश उड़ गए और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल यहां पहुंचा और महिलाओं को मनाने की कोशिश होने लगी। कुछ अधिकारियों ने पहले दबाव बनाने के लिये आंदोलनकारी महिलाओं व उनके पति के नाम लिखना शुरू कर दिये। जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा और बढ़ गया। वक्त की नजाकत को भांपते हुये अंतत: अधिकारियों को नरम होना पड़ा और आंदोलनकारी महिलाओं से निवेदन किया कि पहले वह यातायात बहाल करें, इसके बाद कोई चर्चा होगी। महिलाओं ने अधिकारियों के निवेदन को स्वीकार किया और बातचीत के लिये राजी हुई। महिलाओं ने मांग की कि उनके पारिश्रमिक में बढोत्तरी की जाये एक हजार रुपए मासिक में उनके परिवार का गुजारा मुश्किल है। जिसके बाद अधिकारियों ने उनकी बातों को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि जिले भर में तीन हजार आठ सौ रसोईया कार्यरत हैं। जिनके जिम्मे पूरे जिले के स्कूल और आंगनबाडी केन्द्रों में मध्यान्ह भोजन संचालन का जिम्मा है। पांच दिनों से हड़ताल पर जाने के कारण पूरे जिले में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है। आंदोलनकारी महिलायें यहीं नहीं रूकी। इसके बाद केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के बंगले में पहुंची और वहीं बाहर बैठ गई घण्टों मशक्कत के बाद भी महिलाओं को नहीं हटाया जा सका। अंतत: मंत्री के स्टाफ ने दौरे पर गये मंत्री से फोन पर बात कराई और सार्थक चर्चा के बाद वह बंगले से हटने को तैयार हुई।
गांव-गांव पहुंच रही किसान सशक्तिकरण यात्रा
डिण्डोरी। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा तीसरे दिन भी घानाघाट, सिमरिया, कुकर्रामठ, बोंदर, कोसमडीह, बजाग, डिण्डोरी, किसलपुरी और सक्का में जैविक खेती के करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीके पूजा बहन, बीके रजनी बहन, बीके रीना बहन, देवेन्द्र भाई, बीके संगीता बहन, सीमा बहन शहपुरा, गोदाबरी बहन, चंद्रिका बहन, बीके कृष्णा, बेनी, बनमाली, बीके राजमोहिनी बहन उपस्थित रही। घानाघाट में सरपंच मदन लाल बनवासी की उपस्थिति में किसान भाईयों को शाश्वत यौगिक खेती की जानकारी दी। कुकर्रामठ हाईस्कूल में बच्चों को नैतिक मूल्यों एवं मेडीटेशन का अभ्यास कराया गया। बोंदर बोंदर स्कूल में हरिओम चौकसे प्रचार्य, अजय मरकाम की उपस्थित में नैतिक मूल्य के विषय में जानकारी दी। कृषि अधिकारी सीआर अहिरवार, उपसरपंच की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।बजाग में शांति बाई सरपंच, मुरारी साहू, दशरथ मोदी भूतपूर्व सरपंच, अनिल साहू, यशवंत साहू, ब्रजभान गौतम, विनोद साहू, दशरथ लाल साहू, सुभाष विश्वकर्मा चांडा में चांडा के बाजार में किसानों को शाश्वत यौगिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। आमाडोंगरी में सुवासित, उत्तम, पौष्टिक अन्न अपनाने की प्रेरणा, यौगिक जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया।
Published on:
30 Sept 2018 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
