13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैगा आदिवासियों की गुहार सुन भावुक हुए दिग्विजय सिंह, बिचौलियों पर लगाया फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने का आरोप

grabbing lands with fake documents: बैगा आदिवासियों ने फर्जी दस्तावेज और बिचौलियों की साजिश से जमीनें हड़पने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री के सामने फूट-फूटकर सुनाई व्यथा, न्याय की लगाई गुहार।

2 min read
Google source verification
former CM Digvijay Singh gets emotional after listening to Baiga tribals who were cheated by middlemen grabbing lands with fake documents in Dindori

डिंडौरी में बिचौलियों से परेशान बैगा आदिवासियों से मिले सांसद दिग्विजय सिंह (फोटो सोर्स- कटनी युथ कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा एक्स हैंडल)

grabbing lands with fake documents: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के पिपरिया गांव पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के समक्ष बैगा आदिवासी परिवारों ने अपनी व्यथा बताई। दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि किस तरह से उनकी जमीन हड़प ली गई। ग्रामीण बाक्साइड खदान को लेकर विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चाहे जो भी हो हम अपनी जमीन पर खनन नहीं होने देंगे।

बिचौलियों के उजागर किए नाम

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समक्ष चौपाल में आदिवासियों ने बिचौलियों के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई और उन पर ठगी का आरोप लगाया। बैगा समुदाय के लोगों ने बताया कि किस तरह पिपरिया और बजाग क्षेत्र के कुछ बिचौलियों ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए औने-पौने दामों पर जमीन खरीद ली और अब उनकी जमीनों को करोड़ों में बेच रहे हैं। कई आदिवासियों ने मंच से बिचौलियों के नाम उजागर करते हुए बताया कि इन्होने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी जमीनें हड़प ली।

दिग्विजय सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस मामले को वह सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाएंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिपरिया और बजाग के कुछ प्रभावशाली बिचौलिए सरकारी अफसरों की मिलीभगत से बैगा आदिवासियों की जमीनें औने-पौने दामों में खरीदकर उन्हें उनके ही गांव से उजाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पुश्तैनी जमीनें ही जीवन आधार हैं।

यह भी पढ़े - कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा लौटी थी घर, अचानक मां कमरे में पहुंची तो उड़े होश…

मारपीट में बेटे की मौत, नहीं मिला न्याय

ग्राम पंचायत चांडा के सरपंच गोविंद बोरकर एक दुर्घटना में हुई अपने बेटे की मौत पर न्याय ना मिलने पर दिग्विजय सिंह के समक्ष रो पड़े। सरपंच ने मंच से बताया कि कुछ महीने पूर्व उसके इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना होने के कुछ दिन बाद मौत हो गई थी। सरपंच ने पूरे घटनाक्रम को रोते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना के दौरान कुछ लोगों ने बेटे के साथ मारपीट की थी। घटना के कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। न्याय के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई परंतु न्याय नहीं मिला। दिग्विजय सिंह ने इस मामले में न्याय दिलाने की बात कही है।

बैगाआ के साथ अन्याय, अंतिम सांस तक लड़ेंगे

कार्यक्रम के दौरान डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि इस क्षेत्र से करोड़ों का बक्साइड बाहर जाएगा, जिसका काम बाहर के ठेकेदारों को दिया गया है। यदि यहां बक्साइड है तो यहीं के लोगों को उसे निकालने की अनुमति मिलनी चाहि। यह जो गड़बड़ी हुई है बैगाओ के साथ अन्याय हुआ है। इसके खिलाफ हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे। इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्दे लाल मार्को, पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी, अशोक मर्सकोले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पडवार, जावेद इकबाल, अयोध्या ठाकुर, रमाकांत साहू, अंकित ठाकुर, राजेश मरावी, सचिन नंदा, दीपचंद पुषाम, उत्तम ठाकुर, गोविंद बोरकर सरपंच चांडा, सरिता पट्टा सरपंच पिपरिया, राधेश्याम कुशराम, अमित बगदरिया व सैकड़ों की संया में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।