25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धान खरीदी के उठाव व पैकिंग में लापरवाही पर दो वेतनवृद्धि रोकने नोटिस

कलेक्टर ने की खरीफ खरीदी की समीक्षा

2 min read
Google source verification
Notice to stop two increments on negligence in lifting and packing of paddy

Notice to stop two increments on negligence in lifting and packing of paddy

डिंडोरी. कलेक्टर रत्नाकर झा ने आरसीएस आर.के. उद्दे के दो वेतन वृद्धि रोकने व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। आरसीएस के विरूद्ध धान खरीदी के उठाव व पैकिंग में लापरवाही बरतने के कारण उक्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी समिति धान खरीदी का कार्य बेहतर और निर्बाध ढंग से करें, जिससे धान खरीदी के उठाव, परिवहन एवं संग्रहण में किसी भी प्रकार की समस्या ना आए। कलेक्टर रत्नाकर झा रूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खरीफ उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एम. सिंह, उप संचालक कृषि अश्विनी झारिया, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम हेमंत तलेगांवकर, जेएसओ आकाश तुरकर, आरसीएस आर.के. उद्दे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने धान खरीदी के उठाव एवं संग्रहण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी का समय पर उठाव करने के लिए परिवहन व्यवस्था बढाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी धान उपार्जन के लिए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। उन्होंने किसानों को एसएमएस के माध्यम से धान खरीदी के लिए जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के बाद पैकिंग व लोडिंग का कार्य बेहतर ढंग से किया जाए। उन्होंने उपार्जन के संग्रहण के लिए रिसीविंग प्वाइंट व गोदामों की संग्रहण क्षमता के बारे में भी जानकारी ली।
साफ-सुथरा अनाज लाएं किसान
सरहरी लेम्पस अंतर्गत ग्राम मडय़िारास में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ विधि विधान से पूजन कर किया गया। सरहरी लेम्पस प्रबंधक शिवदयाल सिंह गौतम एवं ग्राम पंचायत मडियारास के सेल्समैन कैलाश सिंह गौतम के द्वारा पूजन किया गया। पूजन में ग्राम के वरिष्ठ जन एवं अधिक संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों के द्वारा बहुत दिनों से धान खरीदी केन्द्र खुलने का इंतजार किया जा रहा था जो कई दिनों बाद पूरा हुआ। यहां धान खरीदी चालू की गई। इस दौरान प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि किसान साफ-सफाई कराके अनाज लेकर खरीदी केन्द्र आएं। जिससे किसानों को कोई समस्या ना हो। खरीदी केन्द्र में तौलाइ एवं बोरियों में धान की भराई नि:शुल्क किसानों के समक्ष करवाई जाएगी। किसानो को अपने मैसेज के अनुसार धान नियत तिथि पर लाना है। इससे यहां लगे हुए कर्मचारी सभी कार्य कर किसानों को उनके धान का पूरा तौलाई कर जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही किसानो को यह भी जानकारी दी गई कि पासबुक खरीदी केंद्र में ही देना है। धान की खरीदी सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक की जाएगी यह जानकारी भी दी गई।