20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्षमता को पहचान समाज सेवा के लिए हो अग्रसर

मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
Recognizing the potential, marching towards social service

Recognizing the potential, marching towards social service

डिंडोरी. आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा के साथ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान सभागार में आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, वोकल फार लोकल, मानवाधिकार, विधिक एवं कानूनी साक्षरता, व्यक्तित्व विकास की थीम पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया एवं नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी आर पी कुशवाहा, कृषि विज्ञान केंद्र से अवधेश पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्व सदस्य रामेंद्र तिवारी एडवोकेट उपस्थित होकर उक्त विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक दिवाकर द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जन शिक्षण संस्थान के लक्ष्य एवं उद्देश्य के विषय में विस्तार से बताया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने युवाओं को अपने संस्मरण एवं अनुभव से प्रेरित करते हुए उन्हें अपने अंतर्निहित क्षमता को पहचान कर समाज व देश की सेवा के लिए अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र आरपी कुशवाहा ने युवाओं को समर्पित भाव से समाज एवं देश की सेवा के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र से अवधेश पटेल ने कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार एवं कृषि विज्ञान केंद्र की योजनाओं को विस्तार से बताते हुए युवाओं को कृषि क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के आधार पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एडवोकेट रामेंद्र तिवारी ने महिला सशक्तिकरण, महिला के विधिक एवं कानूनी साक्षरता, मानवाधिकार पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने जन शिक्षण संस्थान के कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, रीता मिश्रा, सुनील कुमार झरिया, कर्मचारी लक्ष्मीनारायण तथा रिसोर्स पर्सन कृष्ण कुमार गर्ग, आरती नामदेव, गंगा मलिक अपने लाभार्थियों के साथ उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शासकीय महाविद्यालय अमरपुर में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार थीम राष्ट्र निर्माण शिक्षा स्वास्थ्य पोषण एवं समग्र विकास पर संस्था के प्राचार्य संदीप सिंह के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिनय मिमिक्री एवं नृत्य विधाओं का प्रदर्शन किया गया एवं संस्था के क्रीड़ा अधिकारी सचिन तिवारी के द्वारा सांस्कृतिक कलाओं के महत्व के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई। जिसमें लोक कलाओं का विशेष महत्व बताया गया और सभी को अपनी संस्कृति एवं कलाओं से जुड़े रहने की सलाह दी गई।
मनाया गया स्थापना दिवस
सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल समनापुर में हर्षोउल्लास के साथ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रधान के द्वारा मां वीणावादिनी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात भैया,बहिनों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मुख्यवक्ता संस्था प्रधान सतेंद्र कुमार दुबे के द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के बारे में जानकारी दी गई साथ ही उनके द्वारा स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने का आग्रह किया गया। दीपोत्सव पर्व के लिए विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के द्वारा बनाये मिट्टी व गौ के गोबर से बने दीपकों की प्रदर्शिनी लगाई गई। विद्यालय में भैया ***** द्वारा बनाये गए दीपक प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समिति सदस्यों पूर्व छात्र समाज के लोगों ने अवलोकन किया। सभी ने इस हस्त कौशल की प्रशंसा की तथा विद्यालय के इस प्रयास के लिए सराहना की। अभिभावकों, पूर्व छात्र एवं नागरिकों ने विशेष रूचि ली।