
डिंडोरी सड़क हादसा- शाहपुरा स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में मची चीख-पुकार
dindori accident: डिंडोरी में गुरुवार को तड़के 3 बजे खौफनाक सड़क हादसा हो गया। डिंडोरी सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। यह खौफनाक डिंडोरी सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी (नंबर MP20GB4146) बिछिया-बड़झर गांव के पास पहुंची। यहां घाट पर गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। वह 20 फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।अब अस्पताल से लेकर पूरे जिले में मातम पसरा हुआ है। पिकअप में करीब 45 लोग सवार थे।
घटना (डिंडोरी सड़क हादसा) शाहपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुई। मृतकों में 6 पुलिस और 8 महिलाएं शामिल हैं। हादसे की खबर सुनते ही सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने जहां शोक जताया वहीं मृतकों के परिवारो को 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। उधर पीएम मोदी (PM Modi) ने भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। इधर राष्ट़पति द्रोपदी मुर्मू ने एक्स पर संवेदनाएं व्यक्त की है... डिंडोरी सड़क हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिल रही है कि ड्राइवर अनफिट गाड़ी चला रहा था।
बताया जाता है कि डिंडौरी (डिंडोरी सड़क हादसा) बिछिया बड़छर गांव में बेकाबू पिकअप वाहन पलटने से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार, लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हुए। दुर्घटना (डिंडोरी सड़क हादसा) का शिकार लोग आमादेवी गांव के निवासी बताए रहे हैं। घायलोें का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक डिंडोरी सड़क हादसा (Dindori sadak hadsa) पिकअप वाहन के ब्रेक फेल होने से हुआ और 14 लोगों को मौत की नींद सुला गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिल रही है कि ड्राइवर अनफिट गाड़ी चला रहा था।
dindori accident viral video
ग्रामीण अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव गोदभराई कार्यक्रम के लिए गए थे। लौटते समय उनका पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरा। सूचना पाकर डिंडोरी के कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल और एडिशनल पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम मौके पर शाहपुरा अस्पताल पहुंचे।
एक यात्री की मौत इलाज के लिए जबलपुर ले जाने के दौरान हुई है। डिंडोरी के कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि घायलों का इलाज जारी है। घायलों में–मदनसिंह (पिता बाबू लाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी), पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लालसिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महासिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लालसिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मृत्यु) शामिल हैं।
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव (cm dr mohan yadav) ने भी डिंडोरी सड़क हादसे (Dindori Accident) पर बयान दिया है। सीएमओ की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया है कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। सीएम ने एक्स पर लिखा है, 'उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। सीएम (cm mohan yadav) ने कहा कि, घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री भी मौके पर पहुंच रही हैं।'
मध्य प्रदेश के डिंडोरी सड़क हादसे (Dindori Accident) की खबर पर पीएम मोदी (PM Modi Tweet) ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने डिंडोरी भीषण सड़क हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए एक्स पर संदेश लिखा है... 'मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' अब पीएम ने मृतकों के परिजनों के 2-2 लाख रुपए तो घायलों को 50-50 हजार रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा भी की है।
मध्य प्रदेश के डिंडोरी सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी ट्विट कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं... राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President droupadi murmu) ने ट्विट कर लिखा है...'मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों।'
Updated on:
29 Feb 2024 01:40 pm
Published on:
29 Feb 2024 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
