14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dindori Accident: डिंडोरी सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने की 2-2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा, राष्ट्रपति ने भी जताया शोक

Dindori Accident: मध्य प्रदेश में डिंडोरी सड़क हादसे की खबर पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने डिंडोरी सड़क हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर संदेश लिखा है। पीएम ने राज्य सरकार को पीड़ितों को हर संभव मदद दिए जाने के निर्देश दिए हैं...वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी डिंडोरी सड़क हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है...

3 min read
Google source verification
mp_road_accident_in_dindori_due_to_pickup_overturn_pm_modi_and_president_droupadi_murmu_tweet_on_didndori_road_accident.jpg

MP Road Accident Update: मध्य प्रदेश के डिंडोरी भीषण सड़क हादसे की खबर पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने डिंडोरी भीषण सड़क हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर संदेश लिखा है। पीएम ने राज्य सरकार को पीडि़तों को हर संभव मदद दिए जाने के निर्देश दिए हैं... पीएम मोदी ने लिखा है मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है...

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर ने पीएम को भी दुखी कर दिया है। जानकारी के बिछिया बड़झर गांव के पास हादसा हुआ है। डिंडोरी सड़क हादसे में 21 लोग घायल हो गए तो 14 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा हे कि पिकअप वाहन अचानक बेकाबू हुआ और पलट गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 45 लोग सवार थे। घटना शाहपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुई। मृतकों में 6 पुलिस और 8 महिलाएं शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि डिंडौरी बिछिया बड़छर गांव में बेकाबू पिकअप वाहन पलटने से यह दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार, लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शि‍कार हुए। दुर्घटना का श‍िकार लोग आमादेवी गांव के निवासी बताए रहे हैं। घायलोें का इलाज जारी है।


पीएम मोदी ने एक्स पर ट्विट कर डिंडोरी सड़क हादसे में मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। पीएम ने डिंडोरी सड़क हादसे मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है।

ग्रामीण अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव गोदभराई कार्यक्रम के लिए गए थे। लौटते समय उनका पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरा। सूचना पाकर डिंडोरी के कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल और एडिशनल पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम मौके पर शाहपुरा अस्पताल पहुंचे।


एक यात्री की मौत इलाज के लिए जबलपुर ले जाने के दौरान हुई है। डिंडौरी के कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि घायलों का इलाज जारी है। न्यूज़ 18 के मुताबिक घायलों में–मदनसिंह (पिता बाबू लाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी), पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लालसिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महासिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लालसिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मृत्यु) शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से बड़े सड़क हादसे की खबर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी ट्विट कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं...उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश लिखा है... 'मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों...'


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी घटना पर बयान दिया है। सीएमओ की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया है कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। एक्स पर लिखा गया, 'उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री भी मौके पर पहुंच रही हैं।'


ये भी पढें: Investor Summit MP : एमपी में अडानी से लेकर अंबानी तक 169 बिजनेसमेन, 12 हजार लोगों को देंगे रोजगार