18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर दिन तापमान में आ रही गिरावट, दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर निकल रहे लोग

सुबह छाया रहा घना कोहरा और ठिठुरन भरी ठंड रही, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचा
डिंडौरी. रविवार की सुबह जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवा के कारण ठिठुरन भरी ठंड से लोग परेशान होते देखे गए। कम विजिबिलिटी के चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करने की मजबूरी बनी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढऩे की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर की ओर से चल रही सर्द हवां का असर मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिखाई दे रहा है। डिंडोरी जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक तापमान में लगातार गिरावट बनी रहने की संभावना है।


रबी फसलों के लिए फायदेमंद रहेगी ठंड


स्थानीय किसान हरिहर पाराशर और नीलमणि चौधरी ने बताया कि गेहूं, सरसों, चना और मसूर की फसलों के लिए यह ठंड फायदेमंद है। ठंड से इन फसलों का दाना बेहतर तरीके से विकसित होता है, जिससे पैदावार अच्छी होती है। हालांकि अत्यधिक ठंड और ओस गिरने से दलहन व सब्जी की फसलों को नुकसान की आशंका भी रहती है। किसान इनसे बचाव के लिए स्थानीय स्तर पर इंतजाम करते हैं।