
Welcome to Narmada Parikrama Yatra with folk dance
डिंडोरी. समर्पण माँ नर्मदा पद यात्रा गुरुवार को सुबह ग्राम राई से स्वल्पाहार कर ग्राम हर्रा टोला के लिए निकली। पद यात्रा में शामिल लोगों के लिए यहाँ दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन के बाद ग्राम हर्रा से समर्पण माँ नर्मदा परिक्रमा पद यात्रा महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरानंद महराज के सानिध्य में समस्त नर्मदा परिक्रमा वासी आगे बढ़ते हुए मंडला जिले के ग्राम चाबी में प्रवेश किया। जहाँ यात्रा का रात्रि विश्राम किया। इसके पूर्व यात्रा को डिंडोरी जिले से विदाई देने कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, शहपुरा विधायक भूपेन्द्र मरावी, जिला यात्रा प्रभारी रविराज बिलैया, जिला सह यात्रा प्रभारी मनोज मिश्रा ने लगभग 10-15 किलोमीटर स्वामी के साथ पैदल चल कर यात्रा को डिंडोरी जिले की सीमा से विदाई दी। इस संबंध में यात्रा प्रभारी रविराज बिलैया ने बताया कि जिले में समर्पण माँ नर्मदा परिक्रमा धार्मिक पद यात्रा उत्तरी तट से लेकर दक्षिण तट तक निकाली गई। इस दौरान कुल 12 स्थानों पर यात्रा का रात्रि पड़ाव रहा। इस दौरान स्वामी महाराज एवं साथ में पैदल चल रहे नर्मदा परिक्रमा वासियों का विभिन्न समाजों की ओर से ढोल नगाड़ों, कलश यात्रा, स्थानीय जनजाति लोक नृत्य से भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या मे धर्मालंबियों ने स्वामी महाराज का आशीर्वाद लेकर धार्मिक लाभ अर्जित किया। जिले में यात्रा को सफल बनाने एवं व्यवस्था बनाने में भाजपा के जिला मुखिया नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला यात्रा प्रभारी रविराज बिलैया, सह प्रभारी मनोज मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, पूर्व विधायक दुलीचंद उरेती, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंग, डॉ. कृष्ण बिलैया, सतीश चौबे, हीरा लाल साहू, भुवन सिंह गेहलोत सहित स्थानीय सक्रिय कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।
Published on:
31 Dec 2021 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
