7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

High cholesterol symptoms: अगर आपके पैरों में नजर आ रहे है ये 6 संकेत, शरीर में तेजी से बढ़ रहा है हाई कोलेस्ट्रॉल

High cholesterol symptoms: पैरों में अगर आपको छह तरह के बदलाव या परेशानी नजर आए तो समझ लें कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल खतरे के निशान पर है।

2 min read
Google source verification
high-cholesterol.jpg

High cholesterol is increasing rapidly in the body

High cholesterol symptoms: पैरों में अगर आपको छह तरह के बदलाव या परेशानी नजर आए तो समझ लें कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल खतरे के निशान पर है।

आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल जब तक हाई नहीं होता उसके लक्षण नहीं दिखते। इसलिए अगर कोलेस्ट्रॉल के संकेत अगर आपके पैरों में नजर आ रहे तो उसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें।

हाई कोलेस्ट्रॉल का मतलब है कि आपकी धमनियों में बहुत अधिक मोम जैसा चिपचिपी वसा जमा हो चुकी है। कोलेस्ट्रॉल का निर्माण लिवर ही करता है। स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा होने से धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैर पर असर सबसे पहले इसलिए होता है, क्योंकि पैर से हार्ट तक जाने वाली धमिनयों में ब्लॉकेज के कारण पैरों में सही ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता।

यह भी पढ़े-Bad Food For Diabetes : चीनी ही नहीं, ये 5 हेल्दी चीजें भी बढ़ा देती हैं Blood Sugar, डायबिटीज की जड़ हैं ये चीजें

- पैरों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण
- पैरों की स्किन का रंग बदलना। पीला या नीला पड़ जाना
- तलवों में सुन्नाहट सा महसूस होना।
- पैरों में घाव का जल्दी सही न होना।
- तलवों में छाले पड़ना और ठीक न होना।
- पैर की उंगलियां ठंडी हो जाना।
- पैरो या उंगलियों में सुन्नाहट।

यह भी पढ़े-Increase Red Blood Cell naturally: शरीर को फौलादी बना देती हैं ये 5 चीजें, बिना सप्लीमेंट लिए बढ़ा सकते हैं रेड ब्लड सेल्स

पैर में अन्य लक्षण में मासपेशियों में कमजोरी, पैरों का दर्द होना खास कर पिंडलियों में। वहीं, पैरों के बाल का झड़ना, चिकनी, चमकदार स्किन हो जाना, स्किन ठंडी रहना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत है।

जोखिम को कैसे कम करें
असंतृप्त वसा वाली चीजें लें जैसे जैतून, सूरजमुखी, मक्का, रेपसीड, अखरोट और बीज के तेल आदि।
साथ ही सप्ताह में कम से कम 150 मिनट यानी करीब 2.5 घंटे की एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए आप तेज चलना, साइकिल चलना या तैराकी कुछ भी चुन सकते हैं।

यह भी पढ़े-Harmful Vitamin for Kidney: विटामिन सी की अधिकता से किडनी हो सकती है खराब, जानिए, गुर्दे की बीमारी में इन चीजों को खाने से बचें

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल