13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: बिना दवाइयों के सेवन के भी बीपी को किया जा सकता है कंट्रोल, यहां पढ़ें कुछ जरुरी टिप्स

Health Tips: बीपी की समस्या होने पर हर रोज आपको दवाई लेनी पड़ती है, लेकिन इन टिप्स को अपनाकर आप बिना दवा के भी अपना बीपी कंट्रोल कर सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक संतुलित डाइट व हैल्दी लाइफस्टाइल से बीपी की समस्या नियंत्रित हो सकती है। जानते हैं इसके बारे में-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 26 Jul 2021, 10:19 PM IST

health news

Health Tips: बीपी की समस्या होने पर हर रोज आपको दवाई लेनी पड़ती है, लेकिन इन टिप्स को अपनाकर आप बिना दवा के भी अपना बीपी कंट्रोल कर सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक संतुलित डाइट व हैल्दी लाइफस्टाइल से बीपी की समस्या नियंत्रित हो सकती है। जानते हैं इसके बारे में-

शारीरिक गतिविधि : मोटापा हाई बीपी का एक बड़ा कारण है। इसे कम करने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी है। नियमित वॉक व एक्सरसाइज करे। घरेलू कार्य करें। लिफ्ट के बजाए सीढियों का प्रयोग करें।

Read More: कई बीमारियों का संकेत हो सकती है खांसी, ऐसे करें घरेलु उपचार

नमक कम खाएं : विशेषज्ञों के अनुसार नमक से हाई बीपी का सीधा संबंध है। इसलिए अपने खाने में नमक कम डालें। साथ ही अगर आपको कभी खाने में नमक कम लगे तो इसे ऊपर से ना डालें।

फल और सब्जी लें : दैनिक खुराक में पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जियां खाने की आदत डालें। इनमें पोटेशियम, मैग्नीशियम व फाइबर होते हैं, जो रक्तचाप कम करने में मददगार साबित होते हैं।

Read More: डाइटिंग और मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होने के ये हो सकते हैं कारण, यहां पढ़ें

शराब-सिगरेट से तौबा : इनसे रक्त धमनियों का लचीलापन कम होकर उनमें सिकुड़न पैदा हो सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।