8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम्प्यूटर पर ज्यादा काम करने से आंखाें में आती है ड्राईनेस

हफ्ते में 30 घंटे से ज्यादा और 10 साल से अधिक कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों में कम्प्यूटर विजन सिंड्रोम की समस्या आम होती जा रही है
less than 1 minute read
Google source verification
computer vision syndrome

कम्प्यूटर पर ज्यादा काम करने से आंखाें में आती है ड्राईनेस

हफ्ते में 30 घंटे से ज्यादा और 10 साल से अधिक कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों में कम्प्यूटर विजन सिंड्रोम की समस्या आम होती जा रही है। इसमें आंखों में तनाव, थकावट, जलन, ड्राईनेस व धुंधला दिखाई देने जैसी परेशानियां शामिल हैं। इससे बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-

आराम जरूरी: लगातार 1-2 घंटे कंप्यूटर पर काम करने के बाद 10-15 मिनट का ब्रेक लें और कोई पास का काम न करें।

दूरी : मोबाइल फोन एक फीट और टीवी लगभग 10 फीट की दूरी पर होना चाहिए। कंप्यूटर या लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करते हैं, तो पलकें झपकाते रहें।

- कंप्यूटर या लैपटॉप दो फीट की दूरी पर होना चाहिए। मॉनिटर स्क्रीन की टॉपलाइन आंखों के लेवल या थोड़ी नीचे होनी चाहिए।

- आपकी कुर्सी ऐसी हो कि वह कमर, टांगों व कमर के निचले हिस्से को सहारा दे। अगर आपको चश्मा लगा है तो उसे जरूर लगाएं।

- बार-बार माेबाइल ना देखें।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल