9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंखों की ताजगी के लिए सबसे जरूरी है एक्सरसाइज

आंखों की थकान को दूर करने के लिए एक्सरसाइज एक सबसे बेहतर तरीका है। इस लिए हम आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं जिससे आंखों को आराम मिलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Nov 22, 2018

exercise-is-the-most-important-for-the-freshness-of-eyes

आंखों की थकान को दूर करने के लिए एक्सरसाइज एक सबसे बेहतर तरीका है। इस लिए हम आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं जिससे आंखों को आराम मिलेगा।

शरीर के साथ-साथ आंखों में थकान होती है। इस थकान को दूर करने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत होती है। लगातार कोई एेसा काम करने से जिससे आंखों पर जोर पड़ता है इससे हमारी आंखों में थकान आ जाती है। आंखों की थकान को दूर करने के लिए एक्सरसाइज एक सबसे बेहतर तरीका है। इस लिए हम आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं जिससे आंखों को आराम मिलेगा।

फोकस: दूर रखी किसी चीज को कम से कम आधे मिनट तक देखें व फोकस करें। फिर जल्दी जल्दी पलकें झपकाएं। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार जरूर करें। इससे आंखों को राहत मिलेगी।

अंगुलियों का प्रयोग: आंखें बंद करें और धीरे से दो मिनट के लिए अंगुलियां रखें। चाहें तो पहले हाथों को आपस में थोड़ी देर रगड़ कर गर्म कर लें। आंखों पर अंगुलियों का ज्यादा जोर ना दें, हल्के से रखें। इससे आंखों को आराम मिलेगा।
आंखों को घुमाएं: घड़ी की सुई की दिशा में आंखों की पुतलियों को घुमाएं, फिर उल्टी दिशा में ऐसा करें। हर आधे घंटे में इसे करें। इससे भी आंखों की एक्सरसाइज होगी।

डॉक्टरी राय -
लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो दिन में दो से तीन बार ठंडे पानी से आंखों में छींटे मारें और बीच-बीच में पलकें झपकाते रहें। आंखों में लगातार ज्यादा दर्द, जलन या चुभन हो, तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल