
Health Tips: सत्तू को इंडियन फास्ट फूड कहते हैं लेकिन यह अन्य फास्ट फूड की तुलना में देरी से नहीं बल्कि आसानी से पच जाता है। साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है। तो इस गर्मी के मौसम में आप इस रेडी टू ईट इंडियन फूड का लुत्फ लेकर सेहत भी संवार सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
1. जौ और चने के मिश्रण से बने सत्तू को पीने से मधुमेह रोग में लाभ होता है।
2. सत्तू कफ, पित्त, थकावट, भूख, प्यास और आंखों की बीमारी में लाभकारी है। डॉक्टरों की मानें तो यह पेट के रोगों के लिए फायदेमंद होता है।
3. विशेषज्ञों के अनुसार सत्तू आहार है, औषधि नहीं इसीलिए इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता।
4. चने का सत्तू गर्मी में पेट की बीमारी और तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
5. सत्तू में फाइबर, कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, स्टार्च और अन्य खनिज पदार्थ होते हैं।
6. इसे पानी के साथ लेने से पेट ठंडा रहता है। चने के सत्तू में मूंग और सोया मिला लेने से सत्तू सेहत के लिए और फायदेमंद हो जाता है।
7. सत्तू में रक्तसाफ करने का गुण होता है जिससे खून की गड़बडियां दूर होती हैं।
Published on:
06 Aug 2021 11:27 pm
बड़ी खबरें
View Allरोग और उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
