23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Light ka Kida: बारिस के मौसम में रात के समय निकलता है यह कीड़ा, काट ले तो खराब हो जाता है अंग! काटने पर करें ये उपाय

मौनसून के साथ ही बरसाती कीड़े-मकोड़ों (Rainy Insect bites) का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में लाइट के पास (Light ka kida) कीड़े इकट्ठा होने से लोग परेशान रहते हैं। इस वजह से कोई भी काम करना आसान नहीं होता। खासकर खाना बनाने में बहुत समस्या होती है। क्योंकि खाने में इनके गिरने का खतरा रहता है। जो हमारे खाने को खराब कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Jul 11, 2023

light_ka_kida.jpg

मौनसून के साथ ही बरसाती कीड़े-मकोड़ों (Rainy Insect bites) का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में लाइट के पास (Light ka kida) कीड़े इकट्ठा होने से लोग परेशान रहते हैं। इस वजह से कोई भी काम करना आसान नहीं होता। खासकर खाना बनाने में बहुत समस्या होती है। क्योंकि खाने में इनके गिरने का खतरा रहता है। जो हमारे खाने को खराब कर सकते हैं।

बता दें कि लाइट के पास रहने वाले ये कीड़े (Insect bites) आपके लिए घातक हो सकते हैं। इसके काटने से आपको जलन, दर्द और कई बार जिस स्थान पर काट ले वहां फफोले भी पड़ जाते हैं। इन कीड़ों को बोलचाल की भाषा में लाइट या बिजली का कीड़ा कहते हैं।

यह भी पढ़ें: Get rid of Yellow Teeth: रातभर में पीले दांतों से छुटकारा दिलाएगा घर में मौजूद ये पौधा, परिणाम देखकर रह जाएंगे दंग

आमतौर पर इसके काटने से खुजली, जलन या सूजन होती है। कभी-कभी इनका काटना या डंक मारना खतरनाक भी हो सकता है। आज हम बताएंगे कि कीड़े के काटने पर हमे क्या करना चाहिए।

साबुन से करें साफ clean with soap
कीड़े के काटने पर सबसे पहले उसे साबुन लगाकर पानी से धो लें। इससे जलन से भी राहत मिलेगी। इसके बाद कैलामाइन लोशन या जलन कम करने वाली क्रीम लगा सकते हैं। इससे आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Wet Shoes Dry Tips: तुरंत सूखेंगे बारिश में भीगे हुए जूते, अपनाएं ये देसी जुगाड़

बर्फ लगाएं apply ice
कीड़े के काटने के बाद होने वाली जलन में बर्फ लगाने से आराम मिलता है। इससे जलन कम होगा। साथ ही सूजन होने का खतरा भी टल जाता है।

लगाएं एसेंशियल ऑयल Apply essential oil
कीड़े के काटने वाली जगह पर एसेंशियल ऑयल लगा सकते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए यह हमें एलर्जी से बचाते हैं।

यह भी पढ़ें- Soaked Foods Benefits: अगर भिगोकर खाएंगे ये 5 चीजें, बॉडी को मिलेगी डबल एनर्जी, वेट भी रहेगा कंट्रोल

एलोवेरा और शहद का करें इस्तेमाल use aloe vera and honey
जिस जगह पर कीड़े ने काटा है उस स्थान पर एलोवेरा और शहद लगाने से राहत मिलती है। एलोवेरा और शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो जलन कम करने में कारगर है।