13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथ-पैर में सुन्नाहट और मांसपेशियों में ऐंठन के साथ थकान होना, शरीर में इस मिनरल्स की कमी का संकेत

lack of minerals in the body: कैल्शियम या आयरन की कमी की बात तो खूब होती है और इसके नुकसान के बारे में भी आप अच्छे से जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है की पोटेशियम की कमी भी बेहद खतरनाक होती है।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Apr 01, 2022

potassium_deficiency_diseases.jpg

हाथ-पैर और मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी की वजह, शरीर में इस मिनरल्स की कमी का संकेत

पोटेशियम की कमी को लेकर बहुत कम जागरुकता लोगों में होती है। गर्मी में पोटेशियम सबसे ज्यादा शरीर में कम होता है। खानपान में पोटेशियम की कमी और पसीने के लगातार बहने से पोटेशियम तेजी से कम होता है। पोटेशियम की कमी के शरीर संकेत कैसे देता है और इसकी कमी कैसे दूर की जाए, चलिए जानें।

सबसे पहले जानिए, पोटेशियम शरीर के लिए क्यों जरूरी है
पोटेशियम वो जरूरी मिनरल है जो शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करता है। ये मांसपेशियों में मजबूती लाने के साथ नर्वस को भी मजबूती देता है। शरीर में पानी की कमी होने से बचाता है। इतना ही नहीं, पोटेशियम बॉडी में प्रोटीन के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट्स को तोड़कर इनके उपयोग करने का काम करता है।
तो चलिए जानें कि पोटेशियम की कमी से किन बीमारियों खतरा होता है (know about disease caused by potassium deficiency)
1 - हाई ब्लड प्रेशर - पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और अगर ये कम होने लगे तो इससे भी हाई ब्लडप्रेशर की समस्या होती है।
2 - हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का बढ़ेगा खतरा - पोटेशियम का स्तर कम होने से बीपी हाई होता है, इससे स्ट्रोक, ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
3 - हड्डी में दिक्कत- अगर पोटेशियम की कमी लंबे समय तक बनी रहे तो ये हडि्डयों की समस्या का कारण बन जाता है।
4 - स्किन डिजीज- पोटेशियम की कमी के कारण बाल और स्किन पर दाने निकलते हैं। कई बार पिंपल्स होने के पीछे भी यही वजह होती है। डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ती है।
5 - बालों कमोजर होना - पोटेशियम की कमी से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं, क्योंकि प्रोटीन का सही अवशोषण शरीर में नहीं हो पाता है।
6 - माइग्रेन- सिर के एक हिस्से में होने वाला दर्द यानी माइग्रेन भी पोटेशियम की कमी का एक कारण है।

पोटेशियम की कमी के लक्षण (Potassium Deficiency Causes )
1 - थकान महसूस करना।
2 - हाथ या पैर में कमजोरी का बढ़ना और कई बार ये सुन्नाहट में तब्दील हो जाता है।
3 - मांसपेशियों में खिंचाव और ऐंठन होना।
4 - लंबी सांस लेने या सांस फूलना
5 -कब्ज या दस्त दोनों में कुछ भी हो सकता है। क्योंकि पोटेशियम की कमी से पाचन संबंधित दिक्कते होती हैं। पोटेशियम की कमी से मस्तिष्क से पाचन क्रिया की मांसपेशियों तक जाने वाली नसों में सिग्नल नहीं भेज पाती जिससे परेशानी होती है।
6 -सिर में दर्द- लगातार सिर में दर्द रहना या सिर के किसी एक हिस्से में दर्द कई दिनों तक बने रहना।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।