
Typhoid Symptoms
गंदे पानी और खाने के जरिए बैक्टिरिया शरीर में आता है और सीधे पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। टाइफाइड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है।
इस बीमारी से सबसे ज्यादा खतरा गर्मी में होता है और बच्चों को ज्यादा होता है। बच्चों में इस बीमारी के लक्षण व्यस्कों की तुलना में कम होते हैं। इस बीमारी की वजन से मरीज में कई तरह के बदलाव और परेशानियां आती है। अगर लक्षणों को पहचान कर समय पर इलाज हो जाए तो टाइफाइड बिगड़ने नहीं पाता और जान बच जाती है। तो चलिए जानते हैं कि इस बीमारी के लक्षण और बचाव क्या हैं।
टाइफाइट के लक्षण:
तेज बुखार जो 104.9 एफ (40.5 सी) तक पहुंच जाता है।
सिर दर्द
पेट दर्द
कमजोरी और थकान
मांसपेशियों में दर्द
भूख न लगना
दस्त या कब्ज
पसीना आना
सूखी खांसी
अत्यधिक सूजा हुआ पेट
बीमारी से बचाव कैसे करें
1. साफ खाना और स्वच्छ पानी पीएं।
2. टाइफाइड का इलाज लगकर करें। एंटीबॉयोटिक्स का कोर्स पूरा करें।
3. टाइफाइड बुखार को नियंत्रित करने के लिए टीके सबसे अच्छा तरीका है।
4. गर्म पानी और साबुन से हाथ धोएं।
5. कच्ची चीज़ों का सेवन नहीं करें। फलों को छील कर खाएं।
6. लोगों से दूरी बनाकर रखें ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम रहे।
7. खाना अकेले खाएं दूसरों के साथ शेयर नहीं करें।
8. बाजार की बनी चीजों को खाने से बचें।
9. मांस, मछली खाने से परहेज करें।
10. शराब, सिगरेट से बचें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Published on:
24 May 2022 07:06 am
बड़ी खबरें
View Allरोग और उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
