रोग और उपचार

जानिए कफ बढ़ने के वार्निंग साइंस , नजरअंदाज करने पर हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों का शिकार

Warning signs of cough:कफ बढ़ना एक गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। इसके लिए बेहद जरुरी है की आप इसके लक्षणों को शुरु में ही पहचान लें। जिससे आपको आगे होने वाली समस्याओं से पहले ही निजात मिल जाए। और समय रहते ही आप उसका इलाज भी कर लें।

2 min read
Aug 14, 2023
Symptoms of cough

Don't ignore the warning signs of cough:जानिए कफ बढ़ने के वार्निंग साइंस , नजरअंदाज करने पर हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों का शिकार

यह भी पढ़ें-यूरिन ज्यादा देर रोकने से भी हो सकती ये दिक्कतें, हो सकती है ये समस्या
Warning signs of cough:कफ बढ़ना एक गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। इसके लिए बेहद जरुरी है की आप इसके लक्षणों को शुरु में ही पहचान लें। जिससे आपको आगे होने वाली समस्याओं से पहले ही निजात मिल जाए। और समय रहते ही आप उसका इलाज भी कर लें।

Find out the symptoms of cough: सर्दियों में कफ का होना और कभी-कभी ज्यादा बढ़ जाना बहुत ही आम बात है। लेकिन यह कोई जरुरी नहीं है की की कफ आपको सिर्फ सर्दियों में ही हो सकता है। आपको इस परेशानी का सामना गर्मियों में भी करना पड़ सकता है।इससे भी बॉडी में बहुत सी परेशानियां हो सकती हैं।आपको यह बात बता दें कि बॉडी में कफ हमेशा ही मौजूद रहता है।लेकिन अगर ये अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लग जाए तो अपने लिए परेशानी बढ़ा सकता है।इसके लिए महत्वपूर्ण है कि हम इसके लक्षणों को पहले ही जान लें और जल्द से जल्द से इसका इलाज करवा लें। आइए हम आपको बताते हैं कि इसके लक्षणों ka कैसे पता किया जा सकता है।

कफ बढ़ने के यह लक्षण हो सकते हैं:

- आपको हर समय लगेगा की आपको नींद आ रही है।

- सामान्य दिनों से खांसी का बढ़ना इसका सबसे महत्वपूर्ण लक्षण है।
- बार-बार छीकों का सामना करना
-बहुत सारे केसेज में नींद जरुरत से ज्यादा आती है।
-हर वक्त आपका शरीर सुस्त और आलसी रहता है।
-भूख बहुत कम लगना।
-पेट फूल जाना।
-मुंह में जरुरत से ज्यादा लार आना।
-डिप्रेशन जैसा महसूस होना।
-सांस की बीमारी महसूस हो सकती है।
-त्वचा में खिचाव के साथ-साथ चिपचिपापन महसूस होना।

जानिए आप कफ को बढ़ने से कैसे रोक सकते हैं:

यह भी पढ़ें-ज्यादा मसालेदार खाने से बढ़ाती है सांस की दिक्कत, इस तरह पा सकते हैं राहत
शरीर में जरुरत से ज्यादा कफ न बने इसके लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने पड़ेगें। तभी आपको उपायों के फायदे मिल सकते हैं।


खाएं ये चीजें:

- आपको टमाटर,बिन्स,आलू, चुकंदर, शिमला मिर्च,ब्रोकली, पत्ता गोभी खानी चाहिए।
-होल ग्रीन जैसे मक्का,गेहूं और बाजरा इसके अलावा राई, ब्राउन राइस जैसी चीजें भी आपको अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए ।
- आपको सभी तरह की दालों सेवन भी करना चाहिए।
- शहद खाना भी आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है।
- जैतून और सरसों के तेल का इस्तेमाल आप खाना बनाने के इस्तेमाल में ले सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
14 Aug 2023 03:44 pm
Published on:
14 Aug 2023 03:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर